फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसी राजा के महल से कम नहीं है मायावती का बंगला, कभी इसके लिए भाजपा को कहा था 'शुक्रिया'

Tue, 15 Jan 2019 04:28 PM IST
shubham न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Mayawati house
बसपा सुप्रीमो मायावती का आज 63वां जन्मदिन है। वह अपने महंगे लाइफस्टाइल को लेकर हमेशा चर्चा में रहती हैं। कुछ महीने पहले जब सभी पूर्व मुख्यमंत्रियों को सरकारी बंगला खाली करने का आदेश दिया था उसके बाद मायावती अपने लखनऊ के नौ माल एवेन्यू स्थित नए बंगले में शिफ्ट हो गई थीं। उनका यह बंगला इतना आलीशान व महंगा है कि किसी भी होटल को मात देता है। इस बंगले में शिफ्ट होते वक्त मायावती ने इसके लिए भाजपा को शुक्रिया भी कहा था जिसका दिलचस्प किस्सा है। पढ़ें वह पूरा किस्सा व देखें मायावती के बंगलेे की शानदार तस्वीरें व जानें उसकी खासियतें...
विज्ञापन

2 of 6
मायावती - फोटो : amar ujala
जब मायावती अपने नए बंगले में शिफ्ट हुई थीं तो उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा था- इस शानदार बंगले के लिए भाजपा का शुक्रिया। गौरतलब है कि मायावती ने 13 माल एवेन्यू बंगला सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर खाली किया था। उनके बंगले की कीमत 35 करोड़ है।
विज्ञापन

3 of 6
Mayawati house
जानकारी के अनुसार 2012 में जब विधानसभा चुनाव हुए थे तो मायावती ने हलफनामे में अपने बंगले का जिक्र किया था। हालांकि इसमें उन्होंने बंगले की कीमत 15 करोड़ बताई थी।

4 of 6
मायावती - फोटो : amar ujala
मायावती के नए बंगले की साज-सज्जा पर बेशुमार पैसा बहाया गया है। ऐसे कमरे हैं जो किसी महल से कम नहीं हैं। मायावती अपने इस बंगले के लिए 51 हजार का टैक्स भरती हैं।
विज्ञापन

5 of 6
मायावती - फोटो : amar ujala
मीडिया से अक्सर दूरी बनाकर रखने वाली मायावती ने अपने बंगले को खुद मीडियाकर्मियों को दिखाया था। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि वे इस पूरे परिसर में घूमें और फोटोग्राफी करें। मायावती ने बताया है कि इस बंगले को बसपा कार्यकर्ताओं से मिले सहयोग से तैयार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मायावती - फोटो : amar ujala
निर्माण में सुरक्षा के पहलुओं पर खास ध्यान दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें