delhi winter
- फोटो : अमर उजाला
मकर संक्रांति के बाद सर्दी से निजात मिलना शुरू हो जाती है, लेकिन इस बार कम से कम तीन दिन तो सर्दी का सितम झेलना ही पड़ेगा। मकर संक्रांति के तीन दिन बाद तक न्यूनतम तापमान लुढ़क कर दो डिगी तक गिर सकता है, वहीं सर्द हवाएं दिन में भी लोगों को परेशान करती रहेंगी। सोमवार को भी सुबह से बर्फीली हवाएं चलीं, जिस वजह से आगरा प्रदेश का तीसरा सबसे सर्द शहर रहा। अलीगढ़ 19.2 डिग्री के साथ पहले नंबर पर रहा।