उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के कोतवाली इलाके के मोहल्ला गंगोत्रीनगर में एक मकान में संचालित सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने मौके से पांच पुरुषों और पांच महिलाओं को आपत्तिजनक अवस्था में पकड़ लिया। मोहल्ला गंगोत्रीनगर निवासी एक महिला अपने मकान में काफी समय से सेक्स रैकेट चला रही थी।
विज्ञापन
2 of 6
पकड़ी गईं महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
बताया गया कि यहां शहर क्षेत्र के अलावा आसपास के इलाकों से महिलाएं व पुरुष आते रहते थे। सेक्स रैकेट चलाए जाने की जानकारी मिलने पर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी। कोतवाली व महिला थाना पुलिस ने मोहल्ले में सेक्स रैकेट चलाने वाले घर पर छापा मारा। पुलिस फोर्स देखकर घर में भगदड़ मच गई।
विज्ञापन
3 of 6
पकड़ी गईं महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने मौके से पांच महिलाओं व पांच पुरुषों को पकड़ लिया। सीओ ने बताया कि पकड़ी गई पांच महिलाओं में कुछ ग्रामीण क्षेत्रों से बुलाई गई थीं। वहीं पांचों पुरुष शहर के रहने वाले हैं। पूछताछ में पता चला कि यहां पर दूसरे शहरों से भी महिलाओं को देह व्यापार के लिए बुलाया जाता था।
4 of 6
सेक्स रैकेट
- फोटो : सोशल मीडिया
गंगोत्रीनगर निवासी संचालिका के दो बेटे भी इस अनैतिक देह व्यापार के धंधे में शामिल थे, जो ग्राहकों को लाने का काम करते थे। पुलिस ने इन्हें भी मौके से तीन अन्य युवकों के साथ गिरफ्तार किया था। पूछताछ में पता चला है कि युवतियों को फोन से बुलाया जाता था। संचालिका के डबल स्टोरी मकान के प्रथम तल पर बने कमरों में देह व्यापार का धंधा होता था।
विज्ञापन
5 of 6
sex racket
- फोटो : अमर उजाला
मंगलवार की शाम कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से आठ मोबाइल फोन और 7200 रुपये भी बरामद किए। इसके अलावा सीतापुर जिले के नंबर वाली एक कार और बाइक भी बरामद की। गिरफ्तार किए गए युवक-युवतियों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस जांच में जुट गई है।
18 पुलिसकर्मियों की टीम बनाकर की कार्रवाई
मोहल्ला गंगोत्रीनगर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करने के लिए सीओ सिटी संजय नाथ तिवारी की अगुवाई में 18 पुलिसकर्मियों की टीम बनाई गई थी। इसमें प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह, महिला थाना के प्रभारी एसआई छोटेलाल, जेलगेट चौकी इंचार्ज जेपी यादव, राजापुर चौकी प्रभारी अरविंद शुक्ला, एसआई मधु ठाकुर समेत सदर कोतवाली और महिला थाने की सिपाही शामिल रहे।