उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के कोतवाली इलाके के मोहल्ला गंगोत्रीनगर में एक मकान में संचालित सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने मौके से पांच पुरुषों और पांच महिलाओं को आपत्तिजनक अवस्था में पकड़ लिया। पुलिस सभी को कोतवाली ले आई।
विज्ञापन
2 of 6
पकड़ी गईं महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
मोहल्ला गंगोत्रीनगर निवासी एक महिला अपने मकान में काफी समय से सेक्स रैकेट चला रही थी। बताया गया कि यहां शहर क्षेत्र के अलावा आसपास के इलाकों से महिलाएं व पुरुष आते रहते थे। सेक्स रैकेट चलाए जाने की जानकारी मिलने पर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी। कोतवाली व महिला थाना पुलिस ने मोहल्ले में सेक्स रैकेट चलाने वाले घर पर छापा मारा।
विज्ञापन
3 of 6
पकड़ी गईं महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस फोर्स देखकर घर में भगदड़ मच गई। पुलिस ने मौके से पांच महिलाओं व पांच पुरुषों को पकड़ लिया। सीओ ने बताया कि पकड़ी गई पांच महिलाओं में कुछ ग्रामीण क्षेत्रों से बुलाई गई थीं। वहीं पांचों पुरुष शहर के रहने वाले हैं। पूछताछ में पता चला कि यहां पर दूसरे शहरों से भी महिलाओं को देह व्यापार के लिए बुलाया जाता था। सीओ सिटी ने बताया कि सभी की मेडिकल जांच कराई गई है। मोहल्ले के लोगों ने कई बार शिकायत की थी, लेकिन कार्रवाई अब हो पाई है।
4 of 6
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
गंगोत्रीनगर निवासी संचालिका के दो बेटे भी इस अनैतिक देह व्यापार के धंधे में शामिल थे, जो ग्राहकों को लाने का काम करते थे। पुलिस ने इन्हें भी मौके से तीन अन्य युवकों के साथ गिरफ्तार किया था। पूछताछ में पता चला है कि युवतियों को फोन से बुलाया जाता था। संचालिका के डबल स्टोरी मकान के प्रथम तल पर बने कमरों में देह व्यापार का धंधा होता था।
विज्ञापन
5 of 6
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
मंगलवार की शाम कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से आठ मोबाइल फोन और 7200 रुपये भी बरामद किए। इसके अलावा सीतापुर जिले के नंबर वाली एक कार और बाइक भी बरामद की। गिरफ्तार किए गए युवक-युवतियों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस जांच में जुट गई है।
शहर के मोहल्ला गंगोत्रीनगर स्थित एक घर में सेक्स रैकेट चलने की सूचना मिली थी इस पर मंगलवार को छापा मारकर पांच महिलाओं व पांच पुरुषों को मौके से गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए लोगों से पूछताछ की जा रही है। सेक्स रैकेट के तार कहां तक जुड़े हैं इसकी जांच पड़ताल की जा रही है। संजय नाथ तिवारी, सीओ सिटी