पत्नी को तलाक देना मलिकनगर के एक शख्स को महंगा पड़ गया। पंचायत ने तीन तलाक देने पर महिला के बदले पति को ही घर से निकालने का फरमान सुना दिया। महिला छह बच्चों की मां है।
विज्ञापन
2 of 5
triple talaq
हालांकि पति ने तलाक देने की बात से इनकार किया है। इलाके में यह मामला चर्चा विषय बना हुआ है। चिनाई का काम करने वाले शख्स के परिवार में पत्नी और छह बच्चे हैं। उसके साथ एक महिला मजदूर भी काम करती है। उसकी पत्नी को उस महिला मजदूर से नाजायज संबंध का शक था। इसके चलते एक सप्ताह पहले दंपति में विवाद हो गया।
विज्ञापन
3 of 5
triple talaq
- फोटो : सोशल मीडिया
मारपीट के दौरान पति ने उसे तीन बार तलाक कह दिया। महिला ने तीन तलाक कहने पर अपने परिजनों को बुला लिया। इस मामले को लेकर पंचायत बुलाई गई। पंचायत में महिला के आरोप सही साबित होने पर पंचों ने फैसला सुना दिया।
4 of 5
triple talaq
इसके मुताबिक दंपति के मकान में पति के बजाए महिला और उसके छह बच्चे रहेंगे। पति को तुरंत घर से निकलने का फरमान सुनाया गया। हालांकि वह तीन तलाक की बात से मुकर गया।
हालांकि बुजुर्गों का कहना है कि पति ने सबके सामने तलाक दिया था। पंचायत का फरमान बिरादरी में नज़ीर बनने के लिए दिया गया है। पुलिस इस मामले की जानकारी से इनकार कर रही है।