फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्यों ACP दफ्तर में आग लगाकर पत्नी की तरफ दौड़ा युवक

विज्ञापन
1 of 6
दहेज प्रताड़ना के मामले में कथित तौर से फंसाए जाने से परेशान एक युवक ने मंगलवार को एसीपी दफ्तर में खुद पर ज्वलनशील पदार्थ छिड़क आग लगा ली। युवक को गंभीर अवस्था में दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

क्यों ACP दफ्तर में आग लगाकर पत्नी की तरफ दौड़ा युवक

2 of 6
डॉक्टरों ने युवक के 70 फीसदी तक जलने की पुष्टि की है। इस मामले में अभी तक किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है और ना ही मामला दर्ज किया गया है। 22 अप्रैल 2008 को जैकबपुरा के नवदीप मेहता (28) का प्रेम विवाह पड़ोस में रहने वाली युवती कविता से हुआ था।
विज्ञापन

क्यों ACP दफ्तर में आग लगाकर पत्नी की तरफ दौड़ा युवक

3 of 6
पिछले कुछ सालों से उनके संबंध ठीक नहीं चल रहे हैं। उसकी पत्नी ने उसके खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला पुलिस में दर्ज कराया हुआ है। इसकी जांच महिला सेल वेस्ट  कर रही है।

क्यों ACP दफ्तर में आग लगाकर पत्नी की तरफ दौड़ा युवक

4 of 6
मंगलवार को महिला सेल के बुलाने पर नवदीप और उसकी पत्नी कविता और सास शकुंतला एसीपी सिटी दफ्तर पहुंचे। बताते हैं कि सब इंस्पेक्टर राजबाला की मध्यस्थता पर नवदीप सविता के साथ रहने और उसके तमाम खर्च उठाने के लिए राजी हो गया। लेकिन उसकी सास शकुंतला इसके लिए राजी नहीं थी।

विज्ञापन

क्यों ACP दफ्तर में आग लगाकर पत्नी की तरफ दौड़ा युवक

5 of 6
इसे लेकर दोनों में तीखी नोंक-झोंक हो गई। बात बढ़ने पर नवदीप तेजी से बाहर चला गया और  ज्वलनशील पदार्थ अपने ऊपर डालते हुए एसीपी सिटी दफ्तर में पहुंचकर खुद को आग लगा ली। आग लगते ही एसीपी दफ्तर में भगदड़ मच गई। चश्मदीदों के मुताबिक, युवक ने आग लगाने के बाद अपनी पत्नी और सास की तरफ कदम बढ़ाए। लेकिन उन तक पहुंचने से पहले ही गिर पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्यों ACP दफ्तर में आग लगाकर पत्नी की तरफ दौड़ा युवक

6 of 6
युवक को तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उसकी गंभीर हालत को देख हुए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया। इस घटना के बाद पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। प्रथम जांच में पाया गया कि युवक खुद को दहेज प्रताड़ना के केस में फंसाए जाने से परेशान था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें