फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिसे भाई बना रखा घर में उसी ने भाभी के साथ की ऐसी दरिंदगी जिसे देख कांप जाए रूह

Fri, 22 Sep 2017 12:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
1 of 5
लाजपत नगर में बुधवार रात देवर ने चाकू से गला रेतकर अपनी भाभी की हत्या कर दी। हत्या के बाद देवर ने थाना साहिबाबाद में आत्मसमर्पण कर दिया। हत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। देर रात तक पुलिस आरोपी से पूछताछ में लगी थी।
विज्ञापन

2 of 5
murder
लाजपत नगर के संगम अपार्टमेंट में ओमपाल अपनी पत्नी अनीता (27) के साथ रहते हैं। उनकी तीन साल की एक बेटी भी है। ओमपाल का भाई आकाश भी उनके साथ रहता है। ओमपाल अपने भाई के साथ पार्किंग का काम करते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
बुधवार रात करीब सवा दस बजे आकाश ने अपनी भाभी अनीता की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। घटना के बाद आकाश भागने की बजाय साहिबाबाद थाने पहुंच गया और पुलिस को बताया कि उसने भाभी की हत्या कर दी है। पुलिस मौके पर पहुंचीत तो कमरे में अनीता का शव खून से लथपथ पड़ा मिला।

4 of 5
शव के पास चाकू भी था। एएसपी अनूप सिंह ने बताया कि आरोपी आकाश से पूछताछ जारी है। उसने अब तक हत्या करने का स्पष्ट कारण नहीं बताया है। ओमपाल को यकीन नहीं हो रहा था कि उसके भाई ने पत्नी की हत्या की है। उसका रो रोकर बुरा हाल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
खून से सने हाथ देख थाने में हड़कंप: रात करीब साढे़ दस बजे आकाश जब साहिबाबाद थाने पहुंचा तो उसका हाथ खून से सना हुआ था। उसने कहा कि भाभी का कत्ल कर दिया है। इससे इससे पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। पुलिसकर्मियों ने हत्या का कारण पूछा तो वह भाभी को गालियां देने लगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें