फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पलवली हत्याकांड : क्यूआरजी सेंट्रल अस्पताल में चल रहा था मुख्य आरोपी का इलाज, डिस्चार्ज होते ही धरा

Sun, 24 Sep 2017 06:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
1 of 5
murder in faridabad - फोटो : अमर उजाला
पलवली सामूहिक हत्याकांड के मुख्य आरोपी वीरेंद्र उर्फ बिल्लू को क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 की टीम ने शनिवार देर शाम ओल्ड फरीदाबाद स्थित क्यूआरजी सेंट्रल अस्पताल से गिरफ्तार कर लिया। रविवार को उसे कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए एक दिन की रिमांड पर लिया गया।
विज्ञापन

2 of 5
murder in faridabad - फोटो : अमर उजाला
पुलिस आरोपी वीरेंद्र से हत्याकांड मेें प्रयोग किए गए हथियार बरामद करने के लिए पूछताछ कर रही है। पुलिस अभी तक गिरफ्तार आरोपियों नरेंद्र, धर्मेंद्र से एक-एक तमंचा, कमल किशोर से एक राइफल और अमित से एक फरसा, कुल्हाड़ी और लाठी-डंडे बरामद कर चुकी है।
विज्ञापन

3 of 5
murder in faridabad - फोटो : अमर उजाला
मालूम हो कि 17 सितंबर की रात पलवली गांव में सरपंच दयावती के पति वीरेंद्र उर्फ बिल्लू ने परिवार के 25-30 सदस्यों के साथ हथियारों से लैस होकर पड़ोसी ललित और उसके परिवार के सदस्यों पर हमला बोल दिया था। हमले में घायल चश्मदीद ललित के मुताबिक कमल किशोर उर्फ लिल्लू ने उनके पिता राजेंद्र प्रसाद को अपनी बंदूक से गोली मारी, इसके बाद वीरेंद्र उर्फ बिल्लू ने वही बंदूक छीन कर ललित के ताऊ श्रीचंद के सीने में गोली मार दी।

4 of 5
murder in faridabad - फोटो : अमर उजाला
हमलावरों में नरेंद्र, धर्मेंद्र और सुभाष ने भी गोलियां चलाईं। गोली लगने से ईश्वरचंद, श्रीचंद, नवीन, देवेंद्र उर्फ पिंटू सहित पांच लोगों की मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस अभी तक 25 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। शनिवार सुबह पुलिस ने आरोपी मनोज, हरकेश और सुभाष को गिरफ्तार कर दो दिन की रिमांड पर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
murder in faridabad - फोटो : अमर उजाला
क्यूआरजी सेंट्रल अस्पताल में भर्ती मुख्य आरोपी वीरेंद्र उर्फ बिल्लू को शनिवार शाम अस्पताल से छुट्टी दे दी गई, उसके बाहर निकलते ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। रविवार सुबह बिल्लू को कोर्ट में पेश कर एक दिन की रिमांड मांगी गई जिसे अदालत ने मंजूर कर लिया। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है, जल्द ही बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें