फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम शूटआउट: जज की पत्नी-बेटे को गोली मार महिपाल ने किया था पत्नी को कॉल, कहा- चली जाओ

Wed, 17 Oct 2018 08:34 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
1 of 5
गुरुग्राम गोलीकांड का आरोपी महिपाल
एडीजे कृष्णकांत के गनमैन महिपाल को वारदात को अंजाम देने के बाद शायद जल्द पकड़े जाने का अहसास हो गया था, इसलिए वारदात के चंद मिनट बाद उसने पत्नी को कॉल कर कहा था कि तुम दोनों बच्चों और मां को लेकर गांव चली जाओ। पत्नी के कारण पूछने पर बिना कुछ बोले कॉल काट दी। 
विज्ञापन

2 of 5
Gurugram murder
एसआईटी जांच में सामने आया कि आर्केडिया मार्केट में वारदात को अंजाम देने के बाद महिपाल ने जज की गाड़ी में फरार होने के बाद जज समेत कई लोगों को कॉल की थी। वह लगातार सबको कॉल करने के अलावा सभी के कॉल रिसीव कर रहा था।
विज्ञापन

3 of 5
Gurugram murder
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि वारदात के बाद उनके गनमैन ने महिपाल को कॉल कर पूछा कि आज जज साहब के साथ कौन से गनमैन की ड्यूटी है तो उसने अपनी ड्यूटी होने की बात कही। जब महिपाल ने कारण पूछा तो उसने कहा कि किसी गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया है।

4 of 5
Gurugram murder
एसआईटी इंचार्ज सुलोचना गजराज ने बताया कि महिपाल अपनी पत्नी, दो बेटियों और मां के साथ पुलिस लाइन में स्टाफ क्वार्टर में रहा रहा था। वारदात के बाद पत्नी विकास उर्फ मीनू को कॉल की और कहा, तुम दोनों बेटियों और मां को लेकर गांव (कोसली) चली जाओ। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Gurugram murder
घटना के डेढ़ घंटे के भीतर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। तब तक उसका परिवार यहां से जा चुका था। डीसीपी क्राइम ने इस मामले में गनमैन के परिजनों को हिरासत में लेने की बात को नकारा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें