डेंगू के बढ़ते मामलों के चलते आज दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने अस्पतालों का औचक नीरिक्षण किया और बोले कि वो विधानसभा के विशेष सत्र में कानून लाएंगे कि जो अस्पताल मरीजों की तीमारदारी के लिए मना करेगा उसे सजा मिले।
विज्ञापन
डेंगू पर सरकार में हड़कंप मंत्री जी के बाद सीएम का औचक निरीक्षण
2 of 14
केजरीवाल ने आगे कहा कि सरकार अस्पतालों अतिरिक्त बेड की व्यवस्था कर रही है। जो अस्पताल मरीजों के इलाज से मना करेंगे उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
डेंगू पर सरकार में हड़कंप मंत्री जी के बाद सीएम का औचक निरीक्षण
3 of 14
केजरीवाल ने दिल्लीवासियों से ये अपील भी की कि वो परेशान न हों। सरकार ने सरकारी अस्पतालों में व्यवस्था की है। इसके साथ ही सरकार ने स्कूली बच्चों को फुल स्लीव्स शर्ट में स्कूल जाने को कहा है।
डेंगू पर सरकार में हड़कंप मंत्री जी के बाद सीएम का औचक निरीक्षण
4 of 14
वहीं स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि दिल्ली में 50 ऐसे अस्पताल हैं जो डेंगू की जांच फ्री में कर रहे हैं और उसी दिन रिपोर्ट के आने की सुविधा भी इन अस्पतालों में उपलब्ध है।
विज्ञापन
डेंगू पर सरकार में हड़कंप मंत्री जी के बाद सीएम का औचक निरीक्षण
5 of 14
इसके साथ ही केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि केंद्र हर अस्पताल को जरूरी सुविधाएं मुहैया करा रही है। साथ ही उसने दिल्ली सरकार को भी हर तरह की मदद का वादा किया है और यह भी देखने का निर्देश दिया है कि कोई प्राइवेट अस्पताल मरीजों से ज्यादा पैसे न लें।
विज्ञापन
डेंगू पर सरकार में हड़कंप मंत्री जी के बाद सीएम का औचक निरीक्षण
6 of 14
आज आप के कई नेताओं ने डेंगू के खतरे के चलते बढ़ रही खून की कमी को पूरा करने के लिए रक्तदान करके अपना योगदान दिया।
विज्ञापन
डेंगू पर सरकार में हड़कंप मंत्री जी के बाद सीएम का औचक निरीक्षण
7 of 14
सीएम केजरीवाल ने हेडगेवार अस्पताल का दौरा भी किया।
डेंगू पर सरकार में हड़कंप मंत्री जी के बाद सीएम का औचक निरीक्षण
8 of 14
सीएम से पहले दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री ने आज कई अस्पतालों का औचक दौरा किया और डेंगू की बढ़ती समस्या बेहाल अस्पतालों का जायजा लिया। तस्वीर में दिखाई दे रहा अस्पताल एम्स है।
डेंगू पर सरकार में हड़कंप मंत्री जी के बाद सीएम का औचक निरीक्षण
9 of 14
इसके साथ ही उन्होंने लाडो सराय के 7 साल के अविनाश की डेंगू से मौत के बाद उसके माता-पिता की आत्महत्या वाले मामले में मजिस्ट्रेट जांच का आदेश दिया।
डेंगू पर सरकार में हड़कंप मंत्री जी के बाद सीएम का औचक निरीक्षण
10 of 14
अरुणा आसफ अली अस्पताल में पहुंचकर वहां के मरीजों से भी बात की।
डेंगू पर सरकार में हड़कंप मंत्री जी के बाद सीएम का औचक निरीक्षण
11 of 14
सत्येंद्र जैन ने बताया कि उन्होंने आदेश दिया है कि ओपीडी सुबह साढ़े 8 बजे से खुल जाएं। उन्होंने बताया कि अस्पतालों के विषय में उन्हें काफी शिकायतें मिल रही हैं।
डेंगू पर सरकार में हड़कंप मंत्री जी के बाद सीएम का औचक निरीक्षण
12 of 14
स्वास्थ्य मंत्री आचार्य श्रीभिक्षु अस्पताल भी गए। वहां उन्होंने डेंगू की स्क्रीनिंग के लिए लगी मरीजों की भीड़ के लिए टोकन सिस्टम का भी सुझाव दिया।
डेंगू पर सरकार में हड़कंप मंत्री जी के बाद सीएम का औचक निरीक्षण
13 of 14
मरीजों से बात कर स्वास्थ्य मंत्री ने उनका हाल जाना।