मुरादनगर के जलालाबाद गांव रोड पर निर्माणाधीन आईटीआई की बिल्डिंग में शुक्रवार रात नकाबपोश डकैतों ने तांडव मचाया। बिल्डिंग की लेबर की झुग्गियों में पुलिस वाला बताकर घुसे बदमाशों ने एक महिला के साथ रेप किया और नौ परिवारों के 27 लोगों को बंधक बनाकर दो लाख की नगदी और ढाई लाख कीमत के जेवरात लूट लिए। बदमाशों की संख्या 10 से 12 बताई गई है। सभी हाथों में तमंचे और निर्माणाधीन बिल्डिंग के सरिए लिए थे।
विज्ञापन
27 लोगों को बंधक बना लूटे नौ परिवार, महिला से किया रेप
2 of 11
पुलिस ने मामले में अबूपुर निवासी सात लुटेरों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। हालांकि कब्जे से लूट का सामान बरामद नहीं हो सका है। रेप पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। दिल्ली निवासी संदीप त्यागी की जलालाबाद गांव रोड पर निजी आईआईटी में निर्माण कार्य चल रहा है, जिसमें बिहार महोबा जनपद के सुपा गांव निवासी धर्मेंद्र, राजू, अखिलेश, गनपत, दिलीप, किशन, देवीचरण, बाबू, विशाल, कालीचरण, गोरीलाल, संजय, अमर सिंह परिवार सहित बिल्डिंग में काम कर रहे है।
विज्ञापन
27 लोगों को बंधक बना लूटे नौ परिवार, महिला से किया रेप
3 of 11
परिवार में नौ महिला, पांच बच्चे हैं। शुक्रवार रात करीब साढ़े 12 बजे नकाबपोश हथियारबंद बदमाशों ने पहले बिल्डिंग के जलालाबाद गांव निवासी गार्ड विनोद और सुखबीर को तमंचा दिखाकर मोबाइल और दो हजार रुपये लूटे। हाथ बांधकर दोनों को बिल्डिंग में लेकर पहुंचे। झुग्गियों में सो रहे मजदूरों से पुलिस वाला बताते हुए बदमाशों ने सभी को आतंकित कर दिया और हाथ-पैर बांधकर बिल्डिंग में बने माल गोदाम में बंधक बना दिया।
27 लोगों को बंधक बना लूटे नौ परिवार, महिला से किया रेप
4 of 11
दो बदमाश एक महिला को अपने साथ कुछ दूरी पर ले गए, जहां एक बदमाश ने महिला के साथ रेप किया। अन्य बदमाशों ने बंधक बनी महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की और नगदी-जेवरात लूटकर भाग गए। बदमाशों के जाने के बाद वह किसी तरह बंधन मुक्त हुए। बदहवास रेप पीड़िता को झुग्गी लेकर आए। पीड़ितों ने बताया कि बदमाश करीब तीन घंटे तक रहे। इस दौरान विरोध करने पर मजदूरों के साथ मारपीट की गई। शनिवार सुबह वारदात की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
27 लोगों को बंधक बना लूटे नौ परिवार, महिला से किया रेप
5 of 11
एसएसपी धर्मेंद्र सिंह ने थाने में पहुंचकर मामले की जानकारी ली। एसपी रूरल राकेश पांडेय ने बताया कि वारदात में शामिल सात बदमाशों चंद्रपाल, प्रवीण, विकास, सन्नी, विशाल, रवि, सोनू निवासी अबूपुर थाना निवाड़ी मोदीनगर को गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि लूटा गया माल फरार बदमाश ले गए हैं।
विज्ञापन
27 लोगों को बंधक बना लूटे नौ परिवार, महिला से किया रेप
6 of 11
तीन माह से चल रहा बिल्डिंग निर्माण: महोबा के मजदूर तीन महीने से बिल्डिंग का निर्माण कार्य कर रहे हैं। शुक्रवार दोपहर ठेकेदार पंकज ने मजदूरों को तनख्वाह दी थी। लुटेरे पास के खेत में शिकार कर रहे थे। आशंका है कि लुटेरों ने पेमेेंट देते देखा था।
विज्ञापन
27 लोगों को बंधक बना लूटे नौ परिवार, महिला से किया रेप
7 of 11
कान में बाली से पकड़े गए बदमाश : रेप पीड़िता ने बताया कि विरोध करते वक्त महिला के हाथ में आरोपी का कान आ गया था और आरोपी ने बाली पहन रखी थी। गिरफ्तार बदमाशों में रेप आरोपी प्रवीण भी शामिल है, जिसने कान में बाली पहनी है।
27 लोगों को बंधक बना लूटे नौ परिवार, महिला से किया रेप
8 of 11
वापस घर जाना चाहते हैं मजदूर : वारदात के बाद से डरे सहमे मजदूर वापस अपने गांव जाना चाहते है। उनका कहना है कि अब वह यहां काम नही करेंगे। ढाई महीने पहले हिसाली रोड पर इसी तरह की वारदात हुई थी। मसूरी थानाक्षेत्र में एक सप्ताह पहले हुई वारदात का भी खुलासा हो सकता है।-राकेश पांडे,एसपी देहात
27 लोगों को बंधक बना लूटे नौ परिवार, महिला से किया रेप
9 of 11
खुद को पलिसवाला बताया लुटेरों ने : झुग्ग्यिों में घुसने से पहले आसपास के लोगों से डकैतों ने खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए कहा कि वे जलालाबाद के प्रधान की हत्या हो गई है। वे यहां मकान में छुपे हत्यारोपियों को पकड़ने आए हैं। रेप पीड़िता के पति ने बताया कि उसकी आंखों के सामने बदमाश उसकी पत्नी को उठा ले गए। उसके कानों में पत्नी के चीखने की आवाज गूंज रही थी। मगर हथियार लिए खड़े बदमाशों के सामने वह बेबस था।
27 लोगों को बंधक बना लूटे नौ परिवार, महिला से किया रेप
10 of 11
मैं निर्दोष हूं बच्चों की कसम खाता हूं : रेप के आरोपी प्रवीण ने कहा कि मेरे दो बच्चे है। मैं रात भर अपने घर था। पुलिस चाहे तो जेल भेज दे, लेकिन मैं वारदात में शामिल नहीं था। पत्नी को तीसरा बच्चा होने वाला है। पूरी रात उसी के पास रहा था।
27 लोगों को बंधक बना लूटे नौ परिवार, महिला से किया रेप
11 of 11
बदमाशों ने तोड़े बिजली के बल्ब :वारदात को अंजाम देने से पहले से बदमाशों ने बिल्डिंग में लगे बिजली के बल्ब तोड़े। अंधेरा करने के बाद लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया और झुग्गियों में तोड़फोड़ की। महिलाओं की चीख पुकार में गोली मारने की धमकी दी।