फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉश इलाके के 20 घरों में एक साथ चोरी, दिनदहाड़े हुई वारदात

विज्ञापन
1 of 14
ग्रेनो वेस्ट की पॉश सोसायटी में मंगलवार दोपहर 20 फ्लैटों का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों का सामान उड़ा लिया। इस दौरान लोग काम से दफ्तर या अन्य स्थानों पर गए हुए थे। देर शाम सोसायटी निवासियों ने सुरक्षा को लेकर हो रही लापरवाही के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। देर शाम मौके पर बिसरख थाना पुलिस ने आकर जांच की। (सभी फोटो: अमित त्यागी/अमर उजाला ब्यूरो, ग्रेटर नोएडा)
विज्ञापन

पॉश इलाके के 20 घरों में एक साथ चोरी, दिनदहाड़े हुई वारदात

2 of 14
गौर सिटी सोसायटी के फ्लैटों में चोरों के गिरोह ने करीब 20 घरों के ताले तोड़कर गहने और अन्य कीमती सामान उड़ा लिया। इतनी बड़ी संख्या में घरों में चोरी की शहर में अब तक की सबसे बड़ी घटना है।
विज्ञापन

पॉश इलाके के 20 घरों में एक साथ चोरी, दिनदहाड़े हुई वारदात

3 of 14
सोसायटी के जे-812 निवासी केके सक्सेना ने बताया कि वह पत्नी और बेटे के साथ एक निजी अस्पताल जाने के लिए सुबह दस बजे निकले थे। दोपहर करीब 2:15 पर जब वह लौटे तो ताला टूटा हुआ था।

पॉश इलाके के 20 घरों में एक साथ चोरी, दिनदहाड़े हुई वारदात

4 of 14
वहीं, अलमारी के लॉकर को तोड़कर चोरों ने एक चेन, दो अंगूठी चुरा ली थीं। वहीं, एफ-438 निवासी रोहित ने बताया कि वह काम पर गए हु थे। शाम को जब सोसायटी पहुंचे तो कई घरों में चोरी का पता लगा।
विज्ञापन

पॉश इलाके के 20 घरों में एक साथ चोरी, दिनदहाड़े हुई वारदात

5 of 14
वह जब अपने घर पहुंचे तो पता चला कि उनके घर से भी चोरों ने पांच हजार रुपये, डायमंड लॉकेट वाला नेकलेस और दो ईयर रिंग चुरा लिए थे।
विज्ञापन

पॉश इलाके के 20 घरों में एक साथ चोरी, दिनदहाड़े हुई वारदात

6 of 14
सोसायटी सिक्योरिटी इंचार्ज प्रमोद वर्मा ने बताया कि बिना जानकारी दिए लोग फ्लैटों को किराये पर दे देते हैं। सुरक्षा में चूक हुई है। सुरक्षा बढ़ाकर इसमें सुधार किया जाएगा।
विज्ञापन

पॉश इलाके के 20 घरों में एक साथ चोरी, दिनदहाड़े हुई वारदात

7 of 14
बिसरख थाना प्रभारी अश्वनी ने बताया कि सोसायटी में आंतरिक सिक्योरिटी में बड़ी खामी नजर आ रही है। पुलिस के पास कुछ लोगों ने मौखिक शिकायत की है। कई घरों में एक साथ चोरी की वारदात का मामला लग रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पॉश इलाके के 20 घरों में एक साथ चोरी, दिनदहाड़े हुई वारदात

8 of 14
नया साल आते ही सेक्टरों में चोरी का ग्राफ बढ़ने लगा है। बावजूद इसके फोनरवा व आरडब्ल्यूए द्वारा कोई कदम नहीं उठाए जा रहे। गत वर्ष सेक्टरों में सुरक्षा के लिए फोनरवा ने तमाम दावे किए थे, लेकिन नया साल आते ही दावों की पोल खुलती दिख रही है। कुछ एक सेक्टर छोड़ दें तो शहर में कई ऐसे सेक्टर हैं जहां गार्ड की व्यवस्था नहीं है और न ही सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं।

पॉश इलाके के 20 घरों में एक साथ चोरी, दिनदहाड़े हुई वारदात

9 of 14
बतौर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा मुहिम में पहल भी की थी, लेकिन फोनरवा व आरडब्ल्यूए के ढीले रवैये के चलते स्थिति जस की तस है। इसके चलते चार दिनों के अंदर सेक्टरों में करीब 35 लाख रुपये की चोरी हो गई। यह सभी चोरी उन घरों में हुई जो बाहर गए हुए थे।

पॉश इलाके के 20 घरों में एक साथ चोरी, दिनदहाड़े हुई वारदात

10 of 14
देखकर किया अनदेखा : पुलिस प्रशासन ने सेक्टरों में सुरक्षा के लिए गत वर्ष दिसंबर में सुरक्षा उपकरणों की नोएडा स्टेडियम में प्रदर्शनी लगाई। इसमें कई तरह के अत्याधुनिक उपकरणों को दिखाया व उनके बारे में बताया गया। सेक्टरों की सुरक्षा के लिहाज से इनकी कीमत भी काफी कम कर दी गई थी। इस प्रदर्शनी में पांच कंपनियां शामिल हुई थीं, जिनका अनुबंध फोनरवा के साथ हुआ था।

पॉश इलाके के 20 घरों में एक साथ चोरी, दिनदहाड़े हुई वारदात

11 of 14
इसके अंतर्गत बताया गया था कि नए साल से अत्याधुनिक उपकरणों का प्रयोग सेक्टरों की सुरक्षा के लिए किया जाएगा, लेकिन इस मामले में अभी तक कोई पहल नहीं की गई है। शहर में करीब एक दर्जन से ज्यादा रिहायशी सेक्टर हैं। जिनके आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों ने स्वत: ही सुरक्षा उपकरणों से सेक्टर को लैस किया है।

पॉश इलाके के 20 घरों में एक साथ चोरी, दिनदहाड़े हुई वारदात

12 of 14
इन सेक्टरों में चोरी की घटनाओं का ग्राफ बहुत ही कम है। इसमें सेक्टर-14, 15ए, 45, 56 आदि में सीसीटीवी कैमरों के साथ-साथ 24 घंटे मॉनिटरिंग सेल भी है। इसके लिए सेक्टर के गेट पर टीएफटी लगाई गई है, जिससे सेक्टरों में हो रही गतिविधियों को आसानी से देखा जा सकता है।

पॉश इलाके के 20 घरों में एक साथ चोरी, दिनदहाड़े हुई वारदात

13 of 14
सेक्टरों की सुरक्षा के लिए एसएसपी के साथ पिछले सप्ताह बैठक की गई थी। इसमें सभी सेक्टरों के आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों को अपने सेक्टर में कैमरे व गार्ड रखने की हिदायत दी गई थी। सेक्टरों में बढ़ती चोरियों को रोकने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। -एनपी सिंह, अध्यक्ष, फोनरवा
विज्ञापन

पॉश इलाके के 20 घरों में एक साथ चोरी, दिनदहाड़े हुई वारदात

14 of 14
सुरक्षा के लिए हमारी ओर से सेक्टरों में गश्त व चौराहों पर चेकिंग बढ़ा दी गई है, लेकिन पुलिस प्रशासन के साथ-साथ आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों को भी अपने सेक्टर के प्रति कुछ महत्वपूर्ण कदम उठाने चाहिए, ताकि चोरी व लूटपाट करने वाले बदमाशों को आसानी से दबोचा जा सके। -दिनेश यादव, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें