फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मस्जिद के लिए हिंदू ने दान की जमीन, पुजारी ने रखी नींव

विज्ञापन
1 of 6
देश में असहिष्णुता बढ़ने की चर्चाओं के बीच ददसिया गांव के लोगों ने हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल पेश की है। यहां मुस्लिम भाइयों के लिए छोटी पड़ रही मस्जिद के लिए दीपक त्यागी ने अपनी जमीन दान कर दी तो मंदिर के पुजारी पंडित सत्यनारायण ने नींव की ईंट रखकर निर्माण कार्य शुरू करवाया। हिंदू बहुल इस गांव में मस्जिद के निर्माण में दोनों ही धर्म के लोग श्रद्धा और उत्साह से जुटे हैं। (सभी फोटोः योगेश/अमर उजाला, फरीदाबाद)
विज्ञापन

मस्जिद के लिए हिंदू ने दान की जमीन, पुजारी ने रखी नींव

2 of 6
मस्जिद के लिए करीब 100 गज जमीन दान करने वाले दीपक त्यागी ने बताया कि गांव में मुस्लिम भाइयों की एक ही मस्जिद है। नमाजियों के बढ़ने से इबादत की जगह छोटी पड़ने लगी। मस्जिद से सटी हुई उनकी जमीन होने की वजह से गांव के मुस्लिम भाई उनसे मिलने आए। उनके सामने जमीन बेचने का प्रस्ताव रखा। पुण्य का काम मानते हुए अपने पिता स्व. वेदप्रकाश त्यागी की स्मृति में उन्होंने मस्जिद को सौ गज जमीन दान कर दी।
विज्ञापन

मस्जिद के लिए हिंदू ने दान की जमीन, पुजारी ने रखी नींव

3 of 6
मंगलवार को इस जमीन पर गांव के पुजारी पंडित सत्यनारायण मिश्रा और मस्जिद के मौलवी कारी उस्मान ने मिलकर चारदीवारी का शिलान्यास किया। इस दौरान हिंदू भाइयों ने सौभाग्य का प्रतीक शंखनाद किया तो मुस्लिम भाइयों ने कलामे पाक की तिलावत (पाठ) कर अल्लाह से देश में भाईचारा और शांति की दुआ की। दीपक त्यागी ने कहा कि मस्जिद के लिए जमीन दान देकर वह मन में शांति महसूस कर रहे हैं।

मस्जिद के लिए हिंदू ने दान की जमीन, पुजारी ने रखी नींव

4 of 6
उन्होंने कहा कि हमारे गांव में कभी भी हिंदु मुस्लिम झगडे़ नही हुए हम चाहते हैं कि ये भाईचारा सौहार्द्र गांव में आगे भी बना रहे। गुलजार मस्जिद के विस्तारीकरण के शिलान्यास अवसर पर युवा उद्यमी दीपक त्यागी, पूर्व सरपंच लज्जाराम त्यागी, प्रहलाद त्यागी, बनारसीदास त्यागी, सरदार निर्मोल सिंह, धनसिंह, फीजू दीन, शेरू, नन्नूखान, शौकिन, रमजानी, फैज मोह मद, जबरदीन, चून्नू, वहीद, रामरीक, संदीप त्यागी, कुलदीप त्यागी, सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।
विज्ञापन

मस्जिद के लिए हिंदू ने दान की जमीन, पुजारी ने रखी नींव

5 of 6
पंडित सत्यनारायण मिश्रा कहते हैं कि ददसिया गांव में कौन हिंदू है कौन मुसलमान पता ही नही चलता, क्योंकि यहां का मुस्लिम बच्चा, जवान, बूढ़ा व औरतें सभी राम राम कहते हुए हमें मिलते हैं एक दूसरे का मान-सम्मान करते हैं। मस्जिद विस्तारीकरण का फीता काटकर नींव की पहली ईंट रखते समय भावुक हुए पंडित सत्यनारायण ने इन शब्दों में अपने जज्बात रखे, उन्होंने अपने मुख से शंखनाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मस्जिद के लिए हिंदू ने दान की जमीन, पुजारी ने रखी नींव

6 of 6
मस्जिद के मौलवी कारी उस्मान ने कुरान की आयत पढ़ी और बताया कि इस गांव में वह एक साल से हैं, उन्होंने कभी यहां हिंदू-मुसलमान में भेदभाव वाली बात नही देखी। यहां सभी हिंदू भाई मुसलमानों को सलाम कहते और मुसलमान हिंदू भाइयों को राम-राम करते हुए मिलते हैं, ऐसा भाईचारा, अमन चैन है और सौहार्र्द भरा माहौल वह देश में हर जगह देखना चाहते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें