फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PICS: दिनदहाड़े ICICI बैंक में घुसे बंदूकधारी लुटेरे

विज्ञापन
1 of 11
ओल्ड गुड़गांव स्थित गुरुद्वारा रोड पर शुक्रवार दोपहर हथियारबंद बदमाशों ने बैंक लूटने का प्रयास किया। ऐनवक्त पर महिला कैशियर ने सूझबूझ दिखाते हुए शोर मचा दिया, जिसके बाद अतिरिक्त शाखा प्रबंधक ने बदमाशों का मुकाबला किया। (सभी तस्वीरें: ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव)
विज्ञापन

PICS: दिनदहाड़े ICICI बैंक में घुसे बंदूकधारी लुटेरे

2 of 11
करीब 15 मिनट चली वारदात के बाद बदमाश हथियार छोड़कर फरार हो गए। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस बदमाशों की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन

PICS: दिनदहाड़े ICICI बैंक में घुसे बंदूकधारी लुटेरे

3 of 11
घटना शुक्रवार शाम करीब 4 बजे की है। गुरुद्वारा रोड स्थित आईसीआईसीआई बैंक की शाखा में वित्त वर्ष समाप्ति को लेकर काम चल रहा था।

PICS: दिनदहाड़े ICICI बैंक में घुसे बंदूकधारी लुटेरे

4 of 11
हथियारबंद दो बदमाश बैंक में घुसे। कुछ देर रुकने के बाद दोनों महिला कैशियर पूजा के पास पहुंचे और उनकी गर्दन पर पिस्तौल लगाते हुए नगदी देने को कहा।
विज्ञापन

PICS: दिनदहाड़े ICICI बैंक में घुसे बंदूकधारी लुटेरे

5 of 11
यह देख बगल में काम कर रही सहकर्मी श्वेता ने शोर मचा दिया।
विज्ञापन

PICS: दिनदहाड़े ICICI बैंक में घुसे बंदूकधारी लुटेरे

6 of 11
शोर सुनकर कैबिन में बैठे अतिरिक्त शाखा प्रबंधक ब्रिजेश मिश्रा ने तेजी से बाहर निकलते हुए बदमाशों को दबोचने का प्रयास किया।
विज्ञापन

PICS: दिनदहाड़े ICICI बैंक में घुसे बंदूकधारी लुटेरे

7 of 11
इससे बदमाश हड़बड़ा गए। बैंककर्मियों के मुताबिक, बदमाशों ने उनके साथ मारपीट की कोशिश की, लेकिन इसके बाद फरार हो गए।

PICS: दिनदहाड़े ICICI बैंक में घुसे बंदूकधारी लुटेरे

8 of 11
जल्दबाजी में बदमाशों की पिस्तौल मौके पर ही गिर गई। दोनों गुरुद्वारा की तरफ भागे। सूचना पर सिविल लाइंस थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

PICS: दिनदहाड़े ICICI बैंक में घुसे बंदूकधारी लुटेरे

9 of 11
इसके बाद शाखा का शटर नीचे कर दिया गया। पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में दो बदमाशों के वारदात में शामिल होने की बात सामने आई है बताया जा रहा है कि बैंक में लगे सीसीटीवी की फुटेज में दोनों बदमाशों का चेहरा आ गया है।

PICS: दिनदहाड़े ICICI बैंक में घुसे बंदूकधारी लुटेरे

10 of 11
उनकी पहचान की कोशिश की जा रही है। एसीपी क्राइम-एक राजेश कुमार के मुताबिक, शाखा प्रबंधक कुलदीप कुमार के बयान पर सिविल लाइंस थाने में मामला दर्ज किया गया है। बदमाशों को पकड़ने के लिए क्राइम ब्रांच यूनिट को भी लगाया गया है।
विज्ञापन

PICS: दिनदहाड़े ICICI बैंक में घुसे बंदूकधारी लुटेरे

11 of 11
जिस वक्त वारदात को अंजाम देने की कोशिश की गई, बैंक की गेट के बाहर फायर बॉल सिक्योरिटी एजेंसी का गार्ड भी था। बैंक के अंदर वारदात देखकर गार्ड जय सिंह अंदर तक नहीं आया। जांच में सामने आया कि गार्ड के पास कोई हथियार नहीं था। पुलिस जय सिंह से पूछताछ में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें