फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्ता तोड़ा तो आधी रात घर में घुसकर लिया बदला

विज्ञापन
1 of 5
गाजियाबाद के मुरादनगर में रिश्ता टूटने पर लड़के पक्ष के लोगों ने बृहस्पतिवार देर रात करीब 12:20 बजे लड़की के घर पर धावा बोलकर उसके ताऊ की हत्या कर दी। इस हमले में परिवार के एक अन्य व्यक्ति को भी गोली लगी है। उसकी हालत भी गंभीर है। हत्या के बाद से आरोपी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन

रिश्ता तोड़ा तो आधी रात घर में घुसकर लिया बदला

2 of 5
एसओ मुरादनगर सुबोध सक्सेना ने बताया कि मुरादनगर की नूरगंज कालोनी निवासी अमीरुद्दीन के परिवार की लड़की शादी कालोनी के ही हासिम के भाई के लड़के से तय हुई थी। बाद में किसी बात पर यह रिश्ता टूट गया। इससे लड़के पक्ष में रोष था।
विज्ञापन

रिश्ता तोड़ा तो आधी रात घर में घुसकर लिया बदला

3 of 5
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बृहस्पतिवार देर रात करीब साढ़े बारह बजे लड़के पक्ष के 10-12 लोगों ने अमीरुद्दीन के घर पर धावा बोलकर गोलियां बरसा दीं। लड़की के ताऊ अमीरुद्दीन और एक अन्य व्यक्ति नूरमोहम्मद को गोलियां लगीं। उन्हें तत्काल मुरादनगर के आईटीएस अस्पताल में भर्ती कराया।

रिश्ता तोड़ा तो आधी रात घर में घुसकर लिया बदला

4 of 5
जहां अमीरुद्दीन की मौत हो गई। नूरमोहम्मद की हालत भी गंभीर है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में दबिश दी, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़े। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिश्ता तोड़ा तो आधी रात घर में घुसकर लिया बदला

5 of 5
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजी नूरगंज कालोनी आधी रात को हुए इस हमले के वक्त कालोनी में अधिकांश लोग सोए हुए थे। अचानक गोलियों की आवाज और चीख-पुकार सुनकर उनकी नींद टूटी तो लोग बाहर दौड़े।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें