भ्रष्टाचार के मामलों पर दिनो दिन रोक लगाने की कोशिशें की जा रही हैं। (सभी फोटो: भव्य नरेश/अमर उजाला, नोएडा) लेकिन इस तरह की तस्वीरों उन सारे कदमों पर पानी फेर देती हैं। नोएडा के सेक्टर 15 नाले के पार ये पुलिसकर्मी एक शख्स को रोककर उससे रिश्वत ले रहा था। नोएडा से सटे दिल्ली में पुलिसकर्मियों को रेहड़ी पटरी वालों से रिश्वत लेने पर केजरीवाल ने सख्त कदम उठाने की बात की लेकिन यहां हालात हैरान करने वाला है। उत्तर प्रदेश सरकार का ये शहर एनसीआर में भ्रष्ट पुलिसकर्मियों की पोल खोल रहा है।