गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर थानाक्षेत्र की नाईपुरा कॉलोनी में बुधवार दोपहर तेज धमाके साथ ट्रांसफार्मर फट गया और उससे जुड़ी हाईटेंशन लाइन टूटकर खोखे पर गिर गई। इससे खोखे में आग लग गई, जिसमें जलकर 65 वर्षीय बुजुर्ग विजय कांत झा की मौत हो गई, जबकि उनके धेवते राजू (18) व खोखे के पास जूते बनाने का काम करने वाले अनिल बुरी तरह झुलस गए। गंभीर रूप से झुलसे दोनों लोगों को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां राजू ने देर रात को दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
2 of 7
आग में जिंदा जला बुजुर्ग
- फोटो : अमर उजाला
लोनी बार्डर थाना क्षेत्र की नाईपुरा कॉलोनी में विजय कांत झा परिवार समेत रहते थे। वह कॉलोनी में लगे पंप सेट के आपरेटर थे। साथ ही पंप सेट के पास करीब 20 वर्षों से पान-बीड़ी का खोखा चलाते थे। इनके पास अनिल निवासी नाईपुरा कॉलोनी भी जूते बनाने का काम करते थे। विजय कांत झा का धेवता राजू भी खोखे पर आकर बैठ जाता था। बुधवार को तीनों लोग खोखे पर थे।
विज्ञापन
3 of 7
आग में जिंदा जला बुजुर्ग
- फोटो : अमर उजाला
दोपहर के समय पंप सेट के पास खंभे पर रखा ट्रांसफार्मर फट गया और उससे जुड़ी हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर खोखे पर गिर गया। इससे खोखे में आग लग गई। आग की विजय कांत जिंदा जल गए, जबकि राजू और अनिल भी चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गए। इलाज के दौरान राजू की मौत हो गई।
4 of 7
आग में जिंदा जला बुजुर्ग
- फोटो : अमर उजाला
बिजली आपूर्ति बंद कराने को करनी पड़ी मशक्कत
हादसा होते ही स्थानीय लोग मौके पर दौड़ पड़े। उन्होंने विद्युत सब स्टेशन पर लाइन कटवाने के लिए फोन किया लेकिन फोन नहीं मिला। मौके पर पहुंचे स्थानीय सभासद कृष्ण बंसल ने बिजली निगम के अधिकारियों को फोन कर विद्युत आपूर्ति बंद कराई। लाइट कटने के बाद लोगों ने बुजुर्ग पर रेत डालकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। हादसे की सूचना मिलने पर सीओ लोनी अतुल कुमार सोनकर मौके पर पहुंचे। उन्होंने मामले में जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
5 of 7
लोनी में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
मदद को चिल्लाता रहा धेवता...लोग वीडियो बनाते रहे
गाजियाबाद के लोनी के नाईपुरा कॉलोनी में हुई घटना ने एक तरफ बिजली निगम की लापरवाही उजागर की तो दूसरी तरफ लोगों की संवेदनहीनता भी सामने ला दी। खोखे में आग लगने के बाद लपटों में घिरे विजय कांत को बचाने के लिए उनका धेवता मदद को चिल्लाता रहा, लेकिन लोग मदद के बजाय मोबाइल से वीडियो बनाते रहे।
विज्ञापन
6 of 7
Loni fire incident
- फोटो : अमर उजाला
करीब 10 मिनट तक बुजुर्ग विजय कांत झा आग की लपटों से घिरे रहे। करंट और आग की चपेट में आने से वह लपटों से बाहर नहीं निकल सके। इसके बाद विजय कांत के शरीर से भी लपटें उठने लगीं। इस दौरान मौके पर लोग इकट्ठा हो गए लेकिन वे मदद करने के बजाय तमाशबीन बनकर मोबाइल से घटना की वीडियो बनाने में लगे रहे।
धीरे-धीरे सन्नाटे में तब्दील हो गई चीख
खोखे में आग लगते ही विजय कांत, उनके नाती राजू व अनिल ने चीखना-चिल्लाना शुरू कर दिया। ट्रांसफार्मर का गर्म तेल गिरने से राजू भी बुरी तरह झुलस गया और अनिल भी हादसे का शिकार हुआ। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़ पड़े। लेकिन, समय से मदद न मिलने के कारण विजय कांत की चीख धीरे-धीरे सन्नाटे में तब्दील हो गईं।