फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#VoteKaro: कौन हैं 90 वर्षीय बुजुर्ग महिला, जिन्हें प्रियंका गांधी ने गले लगाकर लिया आशीर्वाद

Sun, 12 May 2019 05:39 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
priyanka gandhi - फोटो : पीटीआई
देश की 59 सीटों समेत आज दिल्ली, गुरुग्राम और फरीदाबाद में भी मतदान चल रहा है। आज दिल्ली में हर आम से लेकर खास तक ने वोट देकर जिम्मेदार नागरिक का फर्ज निभाया। इसी बीच कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने लोदी एस्टेट क्षेत्र के बूथ पर वोट डाला। इस दौरान उनकी नजर एक बुजुर्ग महिला पर गई जिसके साथ उन्होंने बाद में फोटो भी खिंचवाई। आगे जानिए कौन थीं वो बुजुर्ग महिला जिन्हें प्रियंका ने गले भी लगाया और उनका आशीर्वाद भी लिया...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
priyanka gandhi - फोटो : पीटीआई
बताया जा रहा है कि इस बुजुर्ग महिला का नाम ज्वाला देवी है और वह 90 साल की हैं। ज्वाला देवी लोदी एस्टेट स्थित प्रियंका गांधी के घर के बाहर ही रहती हैं। जानकारी के अनुसार प्रियंका उनसे अकसर ही मिलती हैं और जब भी वोट डालने जाती हैं तब तो जरूर मिलती हैं।
विज्ञापन

3 of 5
priyanka gandhi - फोटो : पीटीआई
जब ज्वाला देवी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि प्रियंका ने उनसे हाल जाना। पूछा अम्मा वोट डाल आई कि नहीं। हालांकि प्रियंका ने ये नहीं पूछा कि किसे वोट डाला।

4 of 5
priyanka gandhi - फोटो : पीटीआई
प्रियंका गांधी ने ज्वाला देवी को गले भी लगाया और फिर उनसे आशीर्वाद भी लिया था। ज्वाला देवी ने अपना हाथ प्रियंका के सिर पर रखकर आशीर्वाद दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
priyanka gandhi - फोटो : पीटीआई
वोट डालने के बाद जब प्रियंका ने पत्रकारों से बात की तो कहा कि यह चुनाव लोकतंत्र को बचाने का चुनाव है और मैंने इसी विचार से वोट किया है। इसके साथ ही उन्होंने पीएम मोदी पर भी निशाना साधा था।

यह भी पढ़ेंः #VoteKaro: वोट डालकर प्रियंका गांधी ने सुनाई दिलचस्प कहानी, निशाने पर रहे पीएम मोदी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें