फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा में शामिल होने की खबरों के बीच कुमार विश्वास का मीडिया पर तंज, कहा- ...गजब जियो बहादुर

Thu, 04 Apr 2019 01:09 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
कुमार विश्वास - फोटो : ट्विटर
आम आदमी पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक रहे कवि कुमार विश्वास के रिश्ते पार्टी से काफी दिनों से ठीक नहीं चल रहे। अपने बगावती तेवरों की वजह से वह पार्टी में होते हुए भी पार्टी में न होने के बराबर हैं। लंबे समय से उनके पार्टी छोड़ने की चर्चाएं चलती रही हैं। माना जाता रहा है कि वह आप छोड़कर भाजपा में शामिल हो जाएंगे। यही नहीं बीते तीन दिनों से तो उनके भाजपा में शामिल होकर चुनाव तक लड़ने की खबर आ गई और यह भी कहा गया कि वह मनोज तिवारी से मिल चुके हैं। इस सभी मीडिया रिपोर्ट्स के सामने आने के बाद कुमार विश्वास का इन पर तंज भरा रिएक्शन सामने आया है जो ऐसी चर्चाओं पर विराम लगाता है।
विज्ञापन

2 of 5
kumar vishwas - फोटो : ट्विटर
विश्वास पहले भी आप छोड़कर दूसरी पार्टी में शामिल होने की खबरों पर मुखर होकर अपना पक्ष रखते रहे हैं। इस बार उन्होंने बड़े ही तंज भरे अंदाज में ये ट्वीट किया, 'नेपाल से यूरोप गया, यूरोप से बहरीन! अभी भी परदेस में हूं लेकिन भारतीय मीडिया के ट्वीट्स देख कर पता चला कि पट्ठों ने किसी देश के ऊपर हवालोक में मेरी राजनीतिक मुलाकातें/सीट-दावेदारी तक तय कर दी गजब जियो बहादुर।'
विज्ञापन

3 of 5
कुमार विश्वास - फोटो : ट्विटर
एक अन्य ट्वीट में कुमार विश्वास ने आप विधायक अलका लांबा और आप नेता सौरभ भारद्वाज के बीच हुए ट्विटर वार पर भी तंज कसा। उन्होंने लिखा, 'तो अलका के लिए आत्ममुग्ध बौने ने नया “अमानती-कटप्पा” चुना है अगली बार अपने किसी दूसरे महारथी की हत्या के लिए फिर एक नया “कटप्पा” लाएगा! इस नष्टप्राय माहिष्मति की ये असुरक्षित शिवगामी, नष्ट होने से बस दो ही कदम दूर है! पहला कदम लोकसभा, फिर विधानसभा इति वार्ता'।

4 of 5
कुमार विश्वास - फोटो : ट्विटर
एक अन्य ट्वीट में कुमार विश्वास ने लिखा है, 'जीवन हो या राजनीति दोनों में आई चुनौतियों के समय यदि आप भय या लालच के जाल में न फंसकर अपने “स्वधर्म” को नहीं छोड़ते तो इतिहास आपके लिए निश्चित रूप से मार्ग छोड़ता है ! आपकी निजता का आलोक ही शाश्वत है,शेष जय-पराजय क्षणभंगुर हैं ! महाराणा-शिवाजी-पटेल-अटलजी जैसे अनेक साक्ष्य हैं'।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kumar vishwas - फोटो : amar ujala
वहीं गुरुवार को कुमार विश्वास ने लंदन से एक फोटो ट्वीट किया। जिससे यह पता चलता है कि वह देश में नहीं हैं। ऐसे में किसी पार्टी में शामिल होने की खबरें अभी अटकलें ही हैं।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें