आजम खां के विवादित बोल पर भाजपा प्रत्याशी जयाप्रदा ने कहा है कि इसमें नई बात क्या है। इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करना तो आजम खां की आदत है, अगर वह इस तरह की भाषा का इस्तेमाल नहीं करते हैं तो नई बात हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह की टिप्पणी से वह डरने वाली नहीं, रामपुर में डटकर रहेंगी, चुनाव लड़ेंगी। आजम खां का विवादस्पद बयान सामने आने के बाद जयाप्रदा ने पत्रकारों के सवालों के जवाब में कहा है कि आजम ने हद पार कर दी है। मैंने उन्हें अपना भाई माना, लेकिन अब मेरे लिए वह कुछ नहीं हैं। उन्होंने कहा कि आजम खां चुनाव लड़ने पर रोक लगाई जानी चाहिए।