फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना वोटर कार्ड के सिर्फ पासपोर्ट से भी डाल सकते हैं वोट, चुनाव आयोग ने बताया वायरल मैसेज का सच

Fri, 29 Mar 2019 06:47 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
लोकसभा चुनाव के आगाज में 12 दिन रह गए हैं। 11 अप्रैल को देश में पहले चरण का मतदान डाला जाएगा। इन दिनों सभी पार्टियां चुनाव प्रचार में अपनी पूरी शक्ति झोंक रही हैं। क्या नेता क्या अभिनेता पार्टियां जिससे भी हो सकता उससे चुनाव प्रचार का काम ले रही हैं। सिर्फ पार्टियां ही नहीं चुनाव आयोग भी हर संभव कोशिश कर रहा है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को वोट डालने के लिए प्रेरित किया जा सके और चुनाव के लिए पारदर्शी और सुरक्षित माहौल में कराए जा सकें। चुनावी मौसम में इन दिनों एक खबर तेजी से व्हॉट्सऐप पर फैलाई जा रही है कि एनआरआई(NRI) अपने पासपोर्ट के जरिए  ऑनलाइन वोट डाल सकेंगे, जानिए क्या है इसका सच...
विज्ञापन

2 of 5
वायरल मैसेज - फोटो : सोशल मीडिया
इन दिनों ये खबर व्हॉट्सऐप पर खूब वायरल हो रही है कि, 'प्रवासी भारतीय अपने पासपोर्ट के माध्यम से 2019 के लोकसभा चुनाव में मतदान कर सकेंगे। इसके लिए इलेक्शन कमीशन की वेबसाइट (eci.gov.in) पर जाकर खुद को रजिस्टर कराएं। यह संदेश अन्य ग्रुप पर भी फैलाएं।'
विज्ञापन

3 of 5
भारत निर्वाचन आयोग
लेकिन इस संदेश के पीछे कितना सच है यह खुद चुनाव आयोग ने बताया है। आयोग की प्रवक्ता शेफाली शरन ने ट्वीट कर बताया, 'हमें यह जानकारी मिली है कि व्हॉट्सऐप ग्रुप पर ये फर्जी खबर फैलाई जा रही है। हम आपको यह साफतौर पर बता देना चाहते हैं कि मतदाता केवल http://nvsp.in पर जाकर ही ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।'
 

4 of 5
भारत निर्वाचन आयोग
शेफाली शरन ने एक अन्य ट्वीट में जानकारी दी कि एनआरआई अपनी पहचान के लिए दस्तावेज के तौर पर पासपोर्ट के साथ अपने मतदान केंद्र पर आकर वोट दे सकते हैं। उन्होंने ये भी बताया कि, 'मतदाताओं के लिए किसी भी तरह की ऑनलाइन वोट देने की सुविधा उपलब्ध नहीं है। विदेशी मतदाता नामांकन के लिए http://nvsp.in पर जाकर फॉर्म 6A भर सकते हैं या फिर वो वोटर हेल्पलाइन मोबाइल ऐप (Voter helpline mobile app) का इस्तेमाल कर सकते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
चुनाव आयोग
इस तरह यह साफ हो जाता है कि व्हॉट्सऐप पर जो बात वायरल हो रही है वह फेक न्यूज है और जिस लिंक का जिक्र मैसेज में किया है वह भी सही नहीं है। इस तरह एनआरआई वोटर सिर्फ पासपोर्ट से ऑनलाइन वोट नहीं डाल सकते।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें