rahul kejriwal
- फोटो : अमर उजाला
सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि उत्तर-पश्चिमी दिल्ली से राजकुमार चौहान, चांदनी चौक से कपिल सिब्बल, पश्चिम दिल्ली से महाबल मिश्रा, नई दिल्ली से अजय माकन, दक्षिण दिल्ली से रमेश कुमार, पूर्वी दिल्ली से संदीप दीक्षित या शीला दीक्षित, उत्तर-पूर्वी दिल्ली से जयप्रकाश अग्रवाल चुनाव लड़ सकते हैं। खबर है कि सिख दंगों में सजा काट रहे सज्जन के भाई पूर्व सांसद रमेश कुमार ने अपने भतीजे जगप्रवेश का नाम आगे किया था। लेकिन सज्जन के बेटे पर समहति नहीं बन सकी और फिर रमेश को टिकट देने का अंतिम फैसला लिया गया। अब माना जा रहा है कि कभी भी कांग्रेस के उम्मीदवारों की सूची आ सकती है।