फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम केजरीवाल पर क्यों हो जाते हैं हमले, पुलिस ने बताई ये बड़ी वजह, कब-कब हुई 12 घटनाएं

Sun, 05 May 2019 11:51 AM IST
vivek shukla संतोष कुमार, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
kejriwal attack
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर पहली बार किसी अनजान शख्स से हमला नहीं किया। आप का सियासी सफर शुरू होने के साथ ही केजरीवाल पर हमलों पर सिलसिला भी शुरू हो गया था। बीते नवंबर में दिल्ली सचिवालय के अंदर घुसकर एक शख्स ने मिर्ची डालने की कोशिश की थी।  शनिवार को एक बार फिर केजरीवाल की जेड श्रेणी की सुरक्षा में सेंध लगाने में हमलावर कामयाब रहा। 
विज्ञापन

2 of 5
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
हालांकि, दिल्ली पुलिस का कहना है कि मुख्यमंत्री के कड़े एतराज की वजह से रोड शो के दौरान सुरक्षाकर्मी अपना घेरा नहीं बना पाते। सुरक्षा अधिकारियों का कहना है कि जेड श्रेणी में 22 जवानों का एक सुरक्षा कवच रहता है। इसमें 4 या 5 एनएसजी कमांडो और पुलिस अधिकारी शामिल होते हैं। मुख्यमंत्री के वाहन को आगे व पीछे से एस्कॉर्ट किया जाता है। सबसे आगे पायलट गाड़ी चलती है। 
विज्ञापन

3 of 5
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
सामान्य तौर पर केजरीवाल के साथ 15 पुलिसकर्मी होते हैं। लेकिन भीड़-भाड़ वाले कार्यक्रमों में पुलिस बल बढ़ा दिया जाता है। बावजूद इसके हमलावर अरविंद केजरीवाल के वाहन तक पहुंचकर हमला करने में कामयाब हो गया। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्र बाबू नायडू, शरद यादव समेत देश भर के दूसरे नेता इस तरह की लापरवाही के लिए दिल्ली पुलिस को जिम्मेदारी बता रहे हैं।

4 of 5
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
हालांकि, नाम उजागर न करने की शर्त पर एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि अमूमन बड़े नेताओं के रोड शो में किसी भी व्यक्ति को जिप्सी पर नहीं चढ़ने दिया जाता है। उस वक्त नेता के चारों तरफ पुलिस फोर्स भी खड़ी रहती है। लेकिन अरविंद केजरीवाल दिल्ली पुलिस को इस तरह का सुरक्षा घेरा नहीं बनाते देते। मुलाकात के दौरान कई बार आम लोग बोनट पर चढ़ जाते हैं। शनिवार को भी इसी तरह का वाकया हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
केजरीवाल के चेंबर के बाहर लाल मिर्च और आरोपी अनिल (file) - फोटो : अमर उजाला
केजरीवाल पर अब से पहले हुए हमले:
18 अक्तूबर 2011 :  लखनऊ में एक शख्स ने केजरीवाल पर चप्पल फेंकी थी।
18 नवंबर 2013 :  खुद को बीजेपी कार्यकर्ता बताने वाले नचिकेता ने फेंका काला पेंट।
5 मार्च 2014 : अहमदाबाद में केजरीवाल की गाड़ी पर पत्थर फेंके गए।
25 मार्च 2014 : वाराणसी में केजरीवाल पर स्याही और अंडे फेंके गए।
28 मार्च 2014 :  हरियाणा में अन्ना समर्थक ने मारा थप्पड़।
4 अप्रैल 2014 :  दिल्ली में एक रोड शो के दौरान एक शख्स ने पीठ पर मारा।
8 अप्रैल 2014 : दिल्ली के सुल्तानपुरी में ऑटो ड्राइवर ने रैली के दौरान मारा थप्पड़।
26 दिसंबर 2014 : दिल्ली में रैली पर फेंके गए अंडे।
17 जनवरी 2016 :  एक महिला ने केजरीवाल पर ऑड-इवन सभा के दौरान स्याही फेंकी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें