दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को मोतीनगर में एक रोड शो के दौरान एक युवक ने थप्पड़ मार दिया। रोड शो के दौरान केजरीवाल एक गाड़ी में अपने काफिले के साथ आगे बढ़ रहे थे कि तभी लाल कमीज पहने एक युवक वाहन पर आगे से चढ़ा और केजरीवाल पर हमला कर दिया।
पहले भी निशाने पर रहे हैं केजरीवाल, 10 बार हो चुके हैं हमले, जानिए पूरी टाइमलाइन...
विज्ञापन
2 of 11
केजरीवाल पर मिर्ची हमला
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर 20 नवंबर को दिल्ली सचिवालय के अंदर ही मिर्ची पाउडर से हमला किया गया। हमला करने वाले की पहचान अनिल कुमार हिंदुस्तानी के रूप में हुई है। वह केजरीवाल से अन्य दो लोगों के साथ मिलने पहुंचा था। जिस वक्त केजरीवाल दोपहर के भोजन के लिए जा रहे थे उन पर मिर्ची पाउडर अटैक किया गया।
विज्ञापन
3 of 11
अरविंद केजरीवाल
(18 अक्टूबर 2011) नवाबों के शहर लखनऊ में केजरीवाल पर फेंकी गई चप्पल। 2011 में लखनऊ में एक बैठक के दौरान टीम अन्ना के सदस्य ने अरविंद केजरीवाल पर चप्पल से हमला किया था। चप्पल फेंकने वाले शख्स का नाम जीतेंद्र था।
4 of 11
मनीष सिसोदिया और अरविंद केजरीवाल
(2013) अरविंद केजरीवाल पर एक शख्स ने स्याही फेंककर हमला किया था। आरोपी ने खुद को बताया था अन्ना हजारे का सपोर्टर। आरोपी ने बताया था कि वह केजरीवाल से नाराज था क्योंकि उन्होंने अन्ना हजारे के आंदोलन को छोड़कर पार्टी बना ली।
विज्ञापन
5 of 11
अरविंद केजरीवाल
(5 मार्च 2014) हैदराबाद में केजरीवाल की गाड़ी पर पत्थर फेंकने की घटना। इस हमले में केजरीवाल बाल-बाल बच गए वरना उन्हें बड़ी चोट भी आ सकती थी।
विज्ञापन
6 of 11
अरविंद केजरीवाल
(25 मार्च 2014) लोकसभा चुनाव के दौरान वाराणसी में केजरीवाल पर स्याही और अंडे फेंके गए। 2014 के लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान केजरीवाल को सबसे ज्यादा विरोध पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में झेलना पड़ा था। यहां उन पर स्याही से लेकर अंडे तक फेंके गए थे।
विज्ञापन
7 of 11
ऱोड शो करते अरविंद केजरीवाल
- फोटो : अमर उजाला
(28 मार्च 2014) हरियाणा में अन्ना हजारे के एक समर्थक ने केजरीवाल को थप्पड़ मारा। चुनाव प्रचार के दौरान ही केजरीवाल को एक शख्स ने थप्पड़ भी मारा था।
8 of 11
अरविंद केजरीवाल
(4 अप्रैल 2014) दिल्ली में एक रोड शो के दौरान केजरीवाल की पीठ पर एक शख्स ने मारने की कोशिश की। हालांकि वह शख्स कामयाब नहीं हो सका था।
9 of 11
अरविंद केजरीवाल
(8 अप्रैल 2014) दिल्ली के सुल्तानपुरी में एक ऑटो ड्राइवर ने केजरीवाल को थप्पड़ मारा। बाद में केजरीवाल उसके घर फूल भी लेकर गए थे। वह केजरीवाल से नाराज था और इसीलिए वह उसे मनाने गए थे।
10 of 11
भावना अरोड़ा ने केजरीवाल पर फेंकी थी स्याही
जनवरी 2016 में आम आदमी सेना की सदस्य भावना अरोड़ा ने केजरीवाल पर स्याही फेंकी थी। यह वाकया तब हुआ था जब पहली बार दिल्ली में ऑड-ईवन लागू हुआ था और उसकी सफलता का जश्न मनाया जा रहा था।
(9 अप्रैल 2016) ऑड-ईवन के स्टिकर को लेकर स्टिंग मामले में फेंका जूता। आरोपी शख्स का नाम वेद प्रकाश था। वह केजरीवाल से सीएनजी स्टिकर को पैसे लेकर बेचने वाले स्टिंग को लेकर सवाल कर रहा था। यह स्टिंग आम आदमी सेना की टीम ने ही किया था।