विवादों में आई नई आबकारी नीति का असर सोमवार को दिखा। ना तो क्लब और बार खुले और ना ही शराब बिक्री केंद्र। इन सभी जगहों से शराब के शौकीन लोगों को निराश होना पड़ा। उधर अधिकारिक तौर पर ना तो शराब की दुकानों को यह जानकारी मिली कि नई आबकारी नीति के तहत मिले लाइसेंस को बढ़ा दिया गया है और ना ही क्लब, बार और रेस्टोरेंट को। दिल्ली आबकारी विभाग की वेबसाइट पर भी अपडेट नहीं किया गया था। उधर, अधिकृत शराब की दुकानें बंद होने की वजह से दिल्ली की कई झुग्गियों में जमकर ब्लैक में शराब की बिक्री हुई।