नरेला इलाके में शराब माफिया ने दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) को सूचना देने वाली एक महिला पर जानलेवा हमला किया है। महिला ने उसे रॉड से मारने, कपड़े फाड़ने व निर्वस्त्र कर इलाके में घुमाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
2 of 6
liquor mafia busted
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं महिला ने घटनाक्रम की वीडियो बनाने की बात भी कही है। पुलिस ने मारपीट व कपड़े फाड़ने के आरोप को सही बताया है, जबकि महिला को निर्वस्त्र किए जाने के आरोपों से इनकार किया है। देर रात पुलिस ने मामले में दो महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। उधर, मामले को गंभीर मानते हुए दिल्ली महिला आयोग ने रोहिणी जिले के पुलिस उपायुक्त को 12 दिसंबर को तलब किया है। दिल्ली महिला आयोग अध्यक्ष स्वाति जयहिंद ने बताया कि बुधवार रात महिला ने नरेला इलाके में सांसी महिलाओं से शराब पकड़वाने मेें मदद की थी। इसलिए उस पर हमला किया गया।
विज्ञापन
3 of 6
liquor mafia busted
- फोटो : सोशल मीडिया
रात हमने नरेला में घर में बिकती शराब पकड़ाई, पुलिस ने बेचने वालो को अरेस्ट न किया। अपराधियों के हौसले इतने बुलंद थे कि उनने DCW वालंटियर के कपड़े फाड़ इलाके में नंगा घुमाया। कोई अरेस्ट न हुआ। महिला की खून खौलाने वाली आप बीती सुनें@LtGovDelhi @CPDelhi। DCW ने DCP को सम्मन किया है। pic.twitter.com/HQnmqN9fTF
— Swati Jai Hind (@SwatiJaiHind) December 7, 2017
4 of 6
liquor mafia busted
- फोटो : सोशल मीडिया
इलाके से लगभग 350 बोतल शराब पकड़ी गई। शराब पकड़वाए जाने पर शराब माफिया के लोगों ने पुलिस के सामने ही महिला को जान से मारने की धमकी दी थी। आयोग ने पुलिस से महिला को सुरक्षा देने के लिए कहा था। बुधवार को नरेला पॉकेट 11 में एक महिला पंचायत का आयोजन किया गया था। इसमें आयोग अध्यक्ष स्वाति जय हिंद, सदस्य प्रोमिला गुप्ता समेत सारिका चौधरी भी मौजूद थीं।
विज्ञापन
5 of 6
liquor mafia busted
- फोटो : सोशल मीडिया
इस पंचायत में शामिल महिलाओं ने बताया था कि घरों में अवैध रूप से शराब बेची जाती है। महिलाओं व लड़कियों का इलाके में निकलना मुश्किल है। इनकी शिकायत पर ही आयोग की अध्यक्ष ने एक घर पर छापा मारा, जहां से बड़ी संख्या में अवैध शराब बरामद की गई। इस मामले में पुलिस ने धारा 323, 342, 354, 354बी, 506, 509 के तहत छेड़छाड़, मारपीट, रास्ता रोकने व जान से मारने की धमकी देने के तहत मामला दर्ज किया है।
पुलिस का कहना है कि दो आरोपी महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है और अन्य को पकड़ने के प्रयास जारी हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी राकेश व उसकी पत्नी आशा के खिलाफ मामले दर्ज हैं। राकेश के खिलाफ 21 आपराधिक मामले व आशा के खिलाफ 9 मामले विचाराधीन हैं।