ग्रेनो में मां-बेटी की हत्या वाली रात यानि 4 दिसंबर की शाम को घर में केवल अंजली और बच्चे ही थे। रात करीब 7:35 बजे अंजली और बच्चे नीचे लॉन के पास दिखाई दिए। इसके बाद रात 7:38 बजे अंजली ने बाहर खाना लेने के लिए किशोर को भेजा। कुछ देर बाद वह खाना लेकर आया और सभी वापस लिफ्ट से होते हुए फ्लैट में चले गए। इसके बाद से अंजली और मणिकर्णिका फ्लैट के बाहर नहीं दिखाई दिए।
विज्ञापन
2 of 6
- फोटो : अमर उजाला
सीसीटीवी में देर रात बाहर निकलते दिखा किशोर: सीसीटीवी फुटेज में सोमवार रात 11:15 बजे किशोर एक बैग लेकर बाहर निकलता दिखाई दे रहा है। वहीं, उसके हाथ में मां का मोबाइल भी दिख रहा है।
विज्ञापन
3 of 6
- फोटो : अमर उजाला
किशोर के खून से सने कपड़े बाथरूम में मिले: पुलिस की जांच के दौरान फ्लैट के बाथरूम में किशोर के खून से सने कपड़े मिले हैं। लॉबी में मिली सीसीटीवी फुटेज में किशोर ने यही लोअर और टी-शर्ट पहनी हुई थी।
4 of 6
- फोटो : अमर उजाला
घर से दो लाख रुपये गायब: घर में प्राथमिक जांच में पुलिस को लॉकर से लगभग दो लाख रुपये गायब होने की जानकारी दी गई है, जबकि लॉकर से ज्वैलरी सलामत मिली है। इससे पुलिस किसी जानकार के हत्या में शामिल होने की बात कह रही है।
विज्ञापन
5 of 6
- फोटो : अमर उजाला
घर में जबरन घुसने के निशान नहीं मिले: 14वीं मंजिल पर फ्लैट में जबरन घुसकर हत्या करना बेहद मुश्किल है। बिना लिफ्ट के 14वीं मंजिल चढ़कर ही जाया जा सकता है। वहीं, बाहर से फ्लैट को लॉक किया गया है। इससे पता चल रहा है कि घर में हत्या के बाद बाहर जाकर दरवाजा बंद किया गया है।
सोसायटी के फ्लैट में मां-बेटी के शव मिले हैं। हत्या किसी धारदार हथियार से की गई है। पुलिस सीसीटीवी समेत अन्य सबूतों के जरिये जांच कर रही है। घर से एक किशोर के गायब होने की सूचना है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है, ताकि घटना की पूर्ण जानकारी मिल सके। - लव कुमार, एसएसपी, गौतमबुद्धनगर