आप विधायक व पूर्व कानून मंत्री सोमनाथ भारती पर उनकी पत्नी लिपिका ने घरेलू हिंसा के अलावा दहेज प्रताड़ना का भी आरोप लगाया है। पत्नी ने आयोग को 20 पन्नों में दी शिकायत में लिखा है कि घरेलू हिंसा हनीमून से ही शुरू हो गई थी।
विज्ञापन
लिपिका ने बताया हनीमून के बाद सोमनाथ ने क्या-क्या किया
2 of 8
गर्भवती होने के दौरान भी ये सिलसिला जारी रहा। इसके चलते प्री-मेच्योर डिलीवरी हुई। उधर, आयोग की सिफारिश पर लिपिका को पुलिस सुरक्षा मुहैया करवाई गई है।
विज्ञापन
लिपिका ने बताया हनीमून के बाद सोमनाथ ने क्या-क्या किया
3 of 8
दिल्ली महिला आयोग में बुधवार को सोमनाथ भारती की पत्नी लिपिका ने बीस पन्नों में टार्चर की दास्तां बयां की। शिकायत में लिखा है कि उन्होंने (लिपिका) और भारती ने लव मैरिज की। उनके साथ हनीमून के दौरान ही घरेलू हिंसा शुरू हो गई।
लिपिका ने बताया हनीमून के बाद सोमनाथ ने क्या-क्या किया
4 of 8
भारती ने दबाव बनाना शुरू कर दिया कि उन्हें कार चाहिए। इसके चलते लिपिका ने अपने पैसों से कार भी खरीदी। इसके बाद दहेज प्रताड़ना बढ़ने लगी। हर दिन एक नई डिमांड रख दी जाती। भारती छोटे घर में रहते थे, इसलिए उन्होंने मकान का दबाव बनाया शुरू कर दिया।
विज्ञापन
लिपिका ने बताया हनीमून के बाद सोमनाथ ने क्या-क्या किया
5 of 8
परिवार टूटने से बचाने के लिए वे चुपचाप सब शर्तों को पूरा करती रहीं। इसी बीच वे गर्भवती हो गई, पर टार्चर नहीं रुका। गर्भ के दौरान भारती शारीरिक, मानसिक रुप से प्रताड़ित करने के साथ-साथ गाली-गलौच व झगड़ा करते थे। कई बार उन्हें कटवाने के लिए कुत्ते को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
लिपिका ने बताया हनीमून के बाद सोमनाथ ने क्या-क्या किया
6 of 8
मानसिक व शारीरिक तनाव व कमजोरी के चलते डिलीवरी समय से पहले हो गई। उस दौरान बच्चे की जिंदगी भी खतरे में पड़ गई। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भारती अपनी मां की शह पर यह सब करते थे। फिलहाल, वे द्वारका में अलग रहती हैं।
विज्ञापन
लिपिका ने बताया हनीमून के बाद सोमनाथ ने क्या-क्या किया
7 of 8
वीकएंड पर भारती उनके साथ ही रहते हैं। हालांकि, यह समय भी लड़ाई-झगड़े में ही बीतता है। परिवार को टूटने से बचाने के लिए पिछले पांच सालों से सब कुछ सहती रही, लेकिन भारती या उनकी मां के रवैये में कभी बदलाव नहीं आया।
लिपिका ने बताया हनीमून के बाद सोमनाथ ने क्या-क्या किया
8 of 8
पूर्व कानून मंत्री व विधायक सोमनाथ भारती ने लिपिका के साथ गर्भवती होने के दौरान भी मारपीट की थी। इसी के चलते प्री-मेच्योर बच्ची पैदा हुई। हनीमून के साथ घरेलू हिंसा व दहेज मांगने शुरू हो गया था। आयोग भारती के जवाब से संतुष्ट नहीं है, उन्हें 26 जून तक अपना जवाब देना ही होगा। - बरखा शुक्ला सिंह, अध्यक्ष, दिल्ली महिला आयोग