फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: सबसे बड़े सांस्कृतिक महोत्सव के बाद ऐसा हो गया है यमुना का हाल

Tue, 15 Mar 2016 06:45 AM IST
सीमा शर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 18
विश्व सांस्कृतिक महोत्सव, दिल्ली - फोटो : अनिल कुमार/अमर उजाला, नई दिल्ली
यमुना खादर में तीन दिवसीय विश्व सांस्कृतिक महोत्सव के समापन के बाद अब दूर-दूर तक सिर्फ गंदगी, कूड़े के ढेर ही दिख रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 18
विश्व संस्कृति महोत्सव, दिल्ली - फोटो : अनिल कुमार/अमर उजाला, नई दिल्ली
बेशक श्री-श्री रविशंकर की संस्था के स्वयंसेवकों ने कार्यक्रम की तैयारियों में पर्यावरण और यमुना को नुकसान से बचाने की भरसक कोशिश की थी लेकिन समापन के बाद एनजीटी के आदेश को ठेंगा दिखाया जा रहा है।
विज्ञापन

3 of 18
विश्व सांस्कृतिक महोत्सव, दिल्ली - फोटो : अनिल कुमार/अमर उजाला, नई दिल्ली
एनजीटी ने यमुना में एंजाइम डालने को मना किया था लेकिन सोमवार को ड्रम में जमा हजारों लीटर एंजाइम नदी में डाल दिया गया।

4 of 18
विश्व सांस्कृतिक महोत्सव, दिल्ली - फोटो : अनिल कुमार/अमर उजाला, नई दिल्ली
मालूम हो कि श्रीश्री की संस्था ने एंजाइम से पानी को साफ होने का दावा किया था लेकिन एनजीटी के समक्ष वे इसे वैज्ञानिक रूप से साबित नहीं कर सके थे।
विज्ञापन

5 of 18
विश्व संस्कृति महोत्सव, दिल्ली - फोटो : अनिल कुमार/अमर उजाला, नई दिल्ली
विश्व सांस्कृतिक महोत्सव के मंच से श्रीश्री से लेकर नेताओं ने एकता, भाईचारे, शांति, पर्यावरण, प्रकृति और नदियों को बचाने का संदेश दिया लेकिन कार्यक्रम समापन के अगले ही दिन यमुना प्रदूषित होती दिख रही है।
विज्ञापन

6 of 18
विश्व सांस्कृतिक महोत्सव, दिल्ली - फोटो : अनिल कुमार/अमर उजाला, नई दिल्ली
पंडाल, टेंट को हटाने का काम शुरू कर दिया गया है। लेकिन स्वयंसेवकों की कमी के चलते कांट्रेक्टर के कर्मचारी अनजाने में पर्यावरण से खिलवाड़ करते दिखे।
विज्ञापन

7 of 18
विश्व सांस्कृतिक महोत्सव, दिल्ली - फोटो : अनिल कुमार/अमर उजाला, नई दिल्ली
श्रीश्री की संस्था द्वारा तैयार खाद्य प्रोडक्ट की खाली बोतल, चिप्स व बिस्कुट के पैकेट नदी में तैरते दिखे। अमर उजाला ने सोमवार दुपहर को समारोह स्थल का दौरा किया तो पाया कि कांट्रेक्टर के कर्मचारी अनजाने में नदी को प्रदूषित कर रहे हैं।

8 of 18
विश्व सांस्कृतिक महोत्सव, दिल्ली - फोटो : अनिल कुमार/अमर उजाला, नई दिल्ली
उधर, मंच के आसपास पांच फीसदी ध्वनि प्रदूषण अधिक निकला है। एनजीटी ने समारोह शुरू होने से ठीक एक दिन पहले आयोजकों को एंजाइम नदी में डालने के लिए मना किया था।लेकिन कार्यक्रम के समापन के बाद सोमवार को कांट्रेक्टर के कर्मी कंटेनरों को ट्रक में लोड करने से पहले एंजाइम नदी में डाल रहे थे।

9 of 18
विश्व सांस्कृतिक महोत्सव, दिल्ली - फोटो : अनिल कुमार/अमर उजाला, नई दिल्ली
यहां कोई स्वयंसेवक मौजूद नहीं था, जोकि उन्हें ऐसा करने से रोकता। इस काउंटर पर गुड़गांव से पचास हजार लीटर का एंजाइम आया था, जोकि नदी में बहा दिया गया।

10 of 18
विश्व सांस्कृतिक महोत्सव, दिल्ली - फोटो : अनिल कुमार/अमर उजाला, नई दिल्ली
गौरतलब है कि एनजीटी में सुनवाई के दौरान एंजाइम पर सवाल उठने के बाद एओएल ने उसे यमुना में डालने से इनकार कर दिया था। रिंग रोड से डीएनडी फ्लाईओवर के पास गेट नंबर चार से आठ के बीच जगह-जगह कूड़े और गंदगी के ढेर देखने को मिले। खुले में खाद्य पदार्थों के पैकेट को पक्षी और कुत्ते खोलकर जगह-जगह फेंक रहे थे।
 
11 of 18
विश्व सांस्कृतिक महोत्सव, दिल्ली - फोटो : अनिल कुमार/अमर उजाला, नई दिल्ली
यह नजारा इन गेट के पास यमुना खादर में कच्ची सड़क किनारे ही नहीं, बल्कि समारोह स्थल के चारों और दिखा। हालांकि एमसीडी की गाड़ियां भी कचड़ा उठा रही थी लेकिन पैकेट में बंद। खुले में पड़ा कूड़ा गंदगी और बीमारी फैलाने के लिए काफी था।

12 of 18
विश्व सांस्कृतिक महोत्सव, दिल्ली - फोटो : अनिल कुमार/अमर उजाला, नई दिल्ली
दुनियाभर से आए कलाकारों के लिए समारोह स्थल के बिल्कुल पीछे यमुना के किनारे तंबू लगाए गए थे। इन तंबुओं में खाने की बर्बादी साफ दिखाई दी।

13 of 18
विश्व सांस्कृतिक महोत्सव, दिल्ली - फोटो : अनिल कुमार/अमर उजाला, नई दिल्ली
समोसे, इडली, चावल समेत सब्जियां चारों और पैकेट समेत नीचे बिखरी पड़ी थीं। हालांकि स्वयंसेवक उन्हें उठा रहे हैं लेकिन कलाकारों द्वारा खाने की बर्बादी बड़े सवाल खड़े करती हैं।

14 of 18
विश्व संस्कृति महोत्सव, दिल्ली - फोटो : अनिल कुमार/अमर उजाला, नई दिल्ली
यहां पर आयोजकों ने खाली बोतल, प्लास्टिक आदि के पैकेट रिसाइकलिंग के लिए कंपनियों को कॉल कर दिया था, जोकि लोड हो रही थीं।

15 of 18
विश्व संस्कृति महोत्सव, दिल्ली - फोटो : अनिल कुमार/अमर उजाला, नई दिल्ली
समारोह स्थल पर कुल तीन पेंटापुल बनाए गए थे, जिसमें से दो सेना और एक पीडब्ल्यूडी ने बनाया था। सेना ने समापन के साथ पैकअप शुरू कर दिया है। दो पुल बनाने के लिए दो दिन का समय लगा था लेकिन उसे खोलने में तीन से चार दिन लग जाएंगे।

16 of 18
विश्व सांस्कृतिक महोत्सव, दिल्ली - फोटो : अनिल कुमार/अमर उजाला, नई दिल्ली
खास बात रही कि सेना के जवान पुल के पैकअप के साथ निर्माण में प्रयोग लोहे के औजारों को भी साफ कर रहे थे। पुल के ऊपर नदी में संस्था के खाद्य पदार्थों के खाली पैकेट और बोतल तैरते दिखे।

17 of 18
विश्व सांस्कृतिक महोत्सव, दिल्ली - फोटो : अनिल कुमार/अमर उजाला, नई दिल्ली
दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण कमेटी के अधिकारी अमित समारोह स्थल में प्रदूषण का स्तर माप रहे थे। अमित के मुताबिक, शुरुआती जांच में बारिश के चलते वायु प्रदूषण की मात्रा तो नहीं बढ़ी, लेकिन ध्वनि प्रदूषण के मानक पांच फीसदी अधिक थे।
विज्ञापन

18 of 18
विश्व सांस्कृतिक महोत्सव, दिल्ली - फोटो : अनिल कुमार/अमर उजाला, नई दिल्ली
शाम छह से रात दस बजे तक मंच के आसपास पांच फीसदी ध्वनि प्रदूषण की मात्रा अधिक निकली है। हालांकि यमुना के पानी, मिट्टी सहित अन्य रिपोर्ट अभी लैब से आने बाकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें