जेएनयू छात्र संघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार ने पटियाला हाउस कोर्ट में हमले के बाद बयान देते हुए कहा है कि दिल्ली पुलिस ने हमले के दौरान उन्हें बचाया। चौंकाने वाली बात है कि हमले के बाद जब कन्हैया को कोर्ट में पेश किया गया तो उसने खुद पर हमला करने वाले वकील को पहचान तो लिया लेकिन पुलिस को चकमा देते हुए वकील भागने में सफल हो गया। इस बीच कोर्ट ने कन्हैया को दो मार्च तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
कोर्ट रूम में पहुंचा हमलावर, पुलिस को चकमा दे भागा
2 of 16
इसके साथ ही पटियाला हाउस कोर्ट में हुई हिंसा के मामले की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा भेजी गई छह वकीलों की टीम का भी कोर्ट परिसर में विरोध किया गया। कोर्ट में कपिल सिब्बल को निशाना बनाने की कोशिश की गई। बता दें कि यह टीम पाटियाला हाउस कोर्ट पहुंच सुरक्षा व्यवस्था की रिपोर्ट कोर्ट को सौंपेगी।
विज्ञापन
कोर्ट रूम में पहुंचा हमलावर, पुलिस को चकमा दे भागा
3 of 16
इससे पहले भारी सुरक्षा के बीच पटियाला हाउस कोर्ट में पेशी के दौरान कन्हैया पर वकीलों ने हमला कर दिया था। इस बीच सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले पर संज्ञान लेते हुए दिल्ली पुलिस कमीश्नर को सुप्रीम कोर्ट में पेश होने के लिए कहा।
कोर्ट रूम में पहुंचा हमलावर, पुलिस को चकमा दे भागा
4 of 16
मामले की गंभीरता को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने पटियाला हाउस कोर्ट में कन्हैया की सुनवाई रोकने को कहा। साथ ही सर्वोच्च अदालत ने पटियाला हाउस कोर्ट को खाली करने का भी आदेश दे दिया। यहां क्लिक कर देखिए कन्हैया पर हमले का वीडियो
विज्ञापन
कोर्ट रूम में पहुंचा हमलावर, पुलिस को चकमा दे भागा
5 of 16
इस बीच पटियाला हाउस कोर्ट में सुरक्षा व्यवस्था पर गृह सचिव ने दिल्ली पुलिस ने रिपोर्ट मांगी है। इससे पहले बुधवार सुबह दिल्ली का पटियाला कोर्ट वकीलों की गुंडागर्दी का गवाह बना। इस दौरान भी परिसर में मौजूद सुरक्षाकर्मी उन पर कोई लगाम लगाते नहीं दिखे।
विज्ञापन
कोर्ट रूम में पहुंचा हमलावर, पुलिस को चकमा दे भागा
6 of 16
बता दें कि आज की सुनवाई में दिल्ली पुलिस वो सभी सबूत कोर्ट के सामने पेश करने वाली है जिसमें कन्हैया पर देशद्रोह का आरोप साबित हो सके। हालांकि इससे पहले कोर्ट परिसर के बाहर वकीलों के उपद्रव ने कोर्ट में खलबली मचा दी।
विज्ञापन
कोर्ट रूम में पहुंचा हमलावर, पुलिस को चकमा दे भागा
7 of 16
जेएनयू में भड़काऊ भाषड़ देने के आरोपी और छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया को पटियाला कोर्ट में पेश किए जाने से पहले ही आज बड़ी मात्रा में वकील तिरंगा झंडा लेकर कोर्ट परिसर में पहुंच गए।
कोर्ट रूम में पहुंचा हमलावर, पुलिस को चकमा दे भागा
8 of 16
झंडा लिए वकील भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगा रहे थे। इसी दौरान वकीलों का एक और गुट कोर्ट परिसर में पहुंच गया जो कन्हैया कुमार के समर्थन में था।
कोर्ट रूम में पहुंचा हमलावर, पुलिस को चकमा दे भागा
9 of 16
देखते ही देखते वकीलों के दोनों गुटों के बीच पहले तो बहस शुरु हुई और जल्द ही इसने हिंसक रूप ले लिया। वकीलों का गुट कन्हैया समर्थक और विरोधियों के गुट में बंट गया और उनमें आपस में हाथापाई शुरु हो गई।
कोर्ट रूम में पहुंचा हमलावर, पुलिस को चकमा दे भागा
10 of 16
चौंकाने वाली बात ये थी कि इस दौरान कोर्ट परिसर में मौजूद पुलिस बल वकीलों को कोर्ट परिसर में घुसने से नहीं रोक सकी।
कोर्ट रूम में पहुंचा हमलावर, पुलिस को चकमा दे भागा
11 of 16
बता दें कि पटियाला कोर्ट में आज कन्हैया कुमार की पेशी के मद्देनजर पहले से ही बड़ी संख्या में सुरक्षा बल तैनात है इसके बावजूद कोर्ट परिसर में इस तरह की घटना सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़ा करती है।
कोर्ट रूम में पहुंचा हमलावर, पुलिस को चकमा दे भागा
12 of 16
इतनी ही नहीं वकीलों ने एक बार फिर से आज पत्रकारों को निशाना बनाया। फर्स्टपोस्ट के पत्रकार पर वकीलों के एक गुट ने हमला कर दिया।
कोर्ट रूम में पहुंचा हमलावर, पुलिस को चकमा दे भागा
13 of 16
वकीलों के हमले का शिकार बने फर्स्टपोस्ट के पत्रकार तारिक अनवर ने मीडिया को बताया कि उन पर हमले के दौरान पुलिस मूकदर्शक बनी रही और इसे साबित करने के लिए उनके पास तस्वीरें भी हैं।
कोर्ट रूम में पहुंचा हमलावर, पुलिस को चकमा दे भागा
14 of 16
तारिक ने बताया कि कोर्ट परिसर में मौजूद वकील दो गुटों में बंटे हुए हैं और कन्हैया का विरोध करने वाले गुट ने उन्हें निशाना बनाया और उनकी पिटाई कर दी।
कोर्ट रूम में पहुंचा हमलावर, पुलिस को चकमा दे भागा
15 of 16
इस बीच पत्रकारों को पीटने वालों में कथित तौर पर शामिल रहने वाले और भाजपा से अपने संबंधों के चलते चर्चा में आए वकील विक्रम चौहान ने कहा कि जो लोग पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगा रहे हैं उन्हें हीरो बना दिया गया है और हमें गुंडा कहा जा रहा है।
कोर्ट रूम में पहुंचा हमलावर, पुलिस को चकमा दे भागा
16 of 16
इस बीच तारिक अनवर ने बताया कि वकीलों की झड़प के दौरान वो फोटो लेने की कोशिश कर रहे थे तभी कुछ वकीलों ने उन्हें पीटना करना शुरु कर दिया। तारिक का कहना है कि वह हमलावरों को पहचान सकते हैं।