फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीलमपुर हत्याकांड में लेडी डॉन जिकरा का हाथ: भाई-बहन मिलकर चलाते हैं गैंग, टीम में शामिल 15 से ज्यादा बदमाश

Fri, 18 Apr 2025 09:05 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कुणाल की हत्या के मामले की पुलिस ने जांच तेज कर दी है। शुरुआती जांच में हत्या में साहिल और उसकी बहन जिकरा के शामिल होने की बात सामने आई है। सूत्रों का कहना है कि दोनों भाई बहन मिलकर एक गैंग चलाते हैं। उनकी गैंग में 15 से ज्यादा सदस्य हैं।
विज्ञापन
1 of 9
मृतक कुणाल और लेडी डॉन जिकरा - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के न्यू सीलमपुर जे ब्लॉक में गुरुवार रात कुणाल नाम के युवक की हत्या के बाद से इलाके में तनाव का माहौल है। परिवार के साथ स्थानीय लोगों ने दूसरे समुदाय के युवकों पर हत्या का आरोप लगाते हुए उनकी गिरफ्तारी और फांसी की मांग करते हुए जमकर प्रदर्शन किया। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इलाके में भारी संख्या में पुलिस तैनात कर दिया गया है। स्थानीय लोगों ने दूसरे समुदाय पर लगातार हत्या करने का आरोप लगाते हुए अपने घरों पर हिंदू पलायन कर रहे हैं और मकान बिकाऊ है का पोस्टर लगाया और सरकार से इस मामले में मदद करने की गुहार लगाई है। उधर पुलिस ने इन मामले में दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

2 of 9
मृतक कुणाल - फोटो : अमर उजाला
परिवार का पालन पोषण करता था कुणाल
कुणाल अपने परिवार के साथ जे ब्लॉक न्यू सीलमपुर इलाके में रहता था। परिवार में उसके पिता राजवीर, मां प्रवीण, तीन भाई गोलू, लक्की, विराट और बहन वंदना है। कुणाल के पिता पेशे से ऑटो चालक हैं, जबकि कुणाल गांधी नगर स्थित एक दुकान में काम करता था। पिता के बीमार होने की वजह से कुणाल ही परिवार का पालन पोषण कर रहा था। गोलू बसों में सवारी बिठाने के लिए आवाज लगाने का काम करता है।
विज्ञापन

3 of 9
लेडी डॉन जिकरा - फोटो : अमर उजाला
भाई-बहन ने मिलकर की कुणाल की हत्या
कुणाल की मां प्रवीण ने बताया कि कुणाल शाम को दूध लेने के लिए गया था। 10-15 मिनट बाद ही लोगों ने बताया कि कुछ लोगों ने उसकी चाकू मारकर हत्या कर दी है। उसने आरोप लगाया कि जिकरा नाम की युवती ने अपने भाई साहिल के साथ मिलकर उसकी हत्या की है। मां ने आरोप लगाया कि जिकरा का उसके पड़ोसी युवक लाला से विवाद था। लाला अपने घर से गायब है। उन्होंने आरोप लगाया कि उसके बेटे को सिर्फ गिहारा समाज से होने की वजह से मार दिया गया। उधर पुलिस ने इस मामले की जांच तेज कर दी है। पुलिस ने घटनास्थल के सीसीटीवी कैमरे की छानबीन करने के बाद दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ कर रही है। साथ ही परिवार ने जिन लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है उनकी तलाश में दबिश दे रही है।

4 of 9
शोक में डूबी मां को सांत्वना देते परिजन - फोटो : अमर उजाला
मेरा बेटा बेकसूर था- मां
कुणाल की मां ने कहा कि मेरा बेटा बेकसूर था। उसकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। कुछ दिन पहले उसकी दादी को लकवा मार दिया था। जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा था। वह अस्पताल से दादी को लाने के बाद चाय और समोसा खिलाने के लिए कहा। फिर वह चाय के लिए दूध लाने बाजार चला गया। हमलावरों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। उनका बेटा खुद को बचाने के लिए इधर उधर भागने लगा। हमलावरों ने पीछा कर उसपर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। सूचना मिलते ही उनलोगों ने तुरंत बेटे को अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हत्या के कारणों के बारे में उसकी मां ने बताया कि आरोपियों ने किसी और की रंजिश मेरे बेटे पर निकाली। उसका इससे कोई लेना-देना नहीं था। उसकी बेवजह हत्या की गई है। पिता राजवीर ने कहा कि उनके बेटे की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। उन्होंने अपने आंखों के सामने चार पांच लोगों को अपने बेटे पर चाकू से हमला करते देखा है।
विज्ञापन

5 of 9
इलाके में घरों के बाहर लगे पोस्टर। - फोटो : अमर उजाला
लोगों ने घर के बाहर लगाए पोस्टर, हिंदू पलायन कर रहे हैं, घर बिकाऊ है
कुणाल की हत्या से नाराज लोग गुरुवार देर रात से प्रदर्शन कर रहे हैं। यह प्रदर्शन शुक्रवार शाम तक चला। लोगों ने शुक्रवार सुबह इलाके के सभी घरों पर हाथ से लिखा हुआ पोस्टर लगाना शुरू कर दिया। जिसमें हिंदू के पलायन करने और घर बिकाऊ होने की बात लिखी हुई थी। लोग पोस्टर पर दिल्ली में योगी मॉडल लागू करने वाले पोस्टर अपने हाथों में लिए हुए थे। साथ ही जस्टिस फॉर कुणाल का पोस्टर लिए हुए थे। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यहां आए दिन उनके समाज के बच्चों की हत्या की जा रही है। उनके मुताबिक अब तक सात लोगों की हत्या की जा चुकी है। लोग जीटी रोड को जाम करना चाह रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें इसकी इजाजत नहीं दी। उसके बाद सभी जे ब्लॉक में ही जमा होकर नारेबाजी शुरू कर दी। तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए वहां भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया।
विज्ञापन

6 of 9
अपने भाई को खो चुकी बेसुध हुई बहन को सांत्वना देते स्थानीय निवासी - फोटो : अमर उजाला
भाई बहन पर लगा है हत्या का आरोप
कुणाल की हत्या के मामले की पुलिस ने जांच तेज कर दी है। शुरुआती जांच में हत्या में साहिल और उसकी बहन जिकरा के शामिल होने की बात सामने आई है। सूत्रों का कहना है कि दोनों भाई बहन मिलकर एक गैंग चलाते हैं। उनकी गैंग में 15 से ज्यादा सदस्य हैं। हाल ही में पुलिस ने जिकरा के घर से हथियार बरामद किए थे। उसे शस्त्र अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया था। लेकिन वह छूट गई। जिकरा खुद को लेडी डॉन कहलाना चाहती है। उसने अपने हाथ पर भी लेडी डॉन लिखा रखा है। वह सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर हथियार लहराते हुए फोटो और वीडियो डालती है। यहां तक कि उसने खुद ही पुलिस हिरासत के दौरान के वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर डाला है।
विज्ञापन

7 of 9
के युवक की हत्या के बाद घर के बाहर शोकाकुल परिजन व इलाके के लोग - फोटो : अमर उजाला
न लड़की सुरक्षित और न ही लड़के, कहां जाएं लोग
हत्या के बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर है। लोगों का आरोप है कि दूसरे समुदाय के लड़के लगातार उनके समाज के लोगों को तंग करते हैं। स्थानीय निवासी रोनित ने बताया कि दूसरे समुदाय के लोग स्कूल जा रही लड़कियों से छेड़छाड़ करते हैं। शिकायत करने के बावजूद उनकी कोई सुनवाई नहीं होती है। ऐसे में उनके घर को बेचकर जाने के सिवा कोई दूसरा रास्ता नहीं है। अब दूसरे समुदाय के लोग उनके लड़कों की हत्या तक करने लगे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि दूसरे समुदाय के नाबालिग भी अपने साथ पिस्टल और चाकू लेकर चलते हैं। थोड़े से विवाद होने पर वह जान लेने तक उतारू हो जाते हैं। यहां अकसर लोगों से मोबाइल और पैसे भी छीन लिए जाते हैं।

8 of 9
इलाके में लगे पोस्टर हटाते हुए यूनाइटेड हिंदू फ्रंट के अध्यक्ष जय भगवान गोयल - फोटो : अमर उजाला
पीड़ित परिवार को ढांढस देने पहुंचे विधायक व अन्य नेता
पटपड़गंज के विधायक रविंद्र नेगी समेत कई नेता पीड़ित परिवार को ढांढस देने के लिए पहुंचे। नेताओं ने पीड़ित परिवार को पलायन नहीं करने की बात कही और कहा कि वह हर संभव मदद करेंगे। यूनाइटेड हिन्दू फ्रंट के अंतर्राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष व भाजपा नेता जय भगवान गोयल ने कहा कि जे ब्लॉक सीलमपुर के हिन्दुओं में फिर दहशत व डर का माहौल बनाकर जिहादियों द्वारा पलायन करने पर मजबूर किया जा रहा है। उन्होंने पीड़ित परिवार से मिलकर उनको दिल्ली सरकार व पुलिस प्रशासन द्वारा जिहादियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करवाने का आश्वासन दिया व अब दिल्ली में भी योगी जी का बुलडोजर मॉडल लागू करने की अपील मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री से की ताकि इन जिहादियों में भी दहशत व डर का माहौल कायम हो सके। उन्होंने लोगों की ओर से लगाए गए पलायन के पोस्टर को फाड़ दिया।
विज्ञापन

9 of 9
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता। - फोटो : संवाद
सीलमपुर हत्या मामले में सीएम रेखा गुप्ता का बयान
जिन लोगों के इसमें नाम आ रहा है, जिन्हें दोषी कहा जा रहा है, पुलिस उनके पीछे है। मुझे उम्मीद है कि पुलिस बहुत जल्द इनको पकड़ लेगी। इस मामले में किसी भी प्रकार की कमी नहीं छोड़ी जाएगी। पुलिस अपना पूरा काम कर रही है। मृतक के परिवार के साथ पूरा न्याय होगा। -रेखा गुप्ता, मुख्यमंत्री, दिल्ली

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें