राहुल गांधी की बहुत सारी फीमेल फैन्स हैं और हर कोई अपने आपको उनका सबसे बड़ा फैन मानता है लेकिन कौन ऐसा खुशनसीब होगा जिसे 'हैंडसम' राहुल गांधी ने जादू की झप्पी(हग) भेजी होगी?
विज्ञापन
2 of 5
rahul gandhi fan
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि राहुल की महिला फैन्स की लिस्ट में क्रिसमस के दिन एक नई एंट्री हुई है और वो हैं 107 साल की बुजुर्ग महिला। अब आप सोच रहे होंगे कि ये कैसे हो गया। 47 साल के कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को 107 साल की एक प्रशंसक मिल गई है। सोमवार को क्रिसमस के दिन उनका 107वां जन्मदिन था और उनकी एक तमन्ना थी। वह राहुल गांधी से मिलना चाहती थीं। उनकी नातिन ने एक ट्वीट किया और ये भी बताया कि क्यों उसकी नानी राहुल से मिलना चाहती हैं।
विज्ञापन
3 of 5
rahul gandhi fan
- फोटो : सोशल मीडिया
एक ट्वीट के साथ बर्थडे गर्ल की फोटो भी ट्विटर पर शेयर की गई थी और राहुल के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल को भी टैग किया गया था। दिपाली सिकंद नाम की ट्विटर यूजर ने लिखा, 'आज मेरी नानी 107 साल की हो गई हैं। उनकी एक विश है। वो राहुल गांधी से मिलना चाहती हैं। जब मैंने उनसे पूछा कि क्यों मिलना चाहती हैं? तो बोलीं... वह हैंडसम है!'
Today my grandmother turned 107. Her one wish. To meet @OfficeOfRG Rahul Gandhi ! I asked her why? She whispers ... He's handsome ! pic.twitter.com/k3wUaSMKfE
— Dipali Sikand (@SikandDipali) December 25, 2017
4 of 5
rahul gandhi
कुछ ही घंटों में उस ट्वीट पर रिप्लाई आया और ये ट्वीट किसी और का नहीं बल्कि खुद राहुल गांधी का था। राहुल ने प्यारा सा मैसेज भेजते हुए बिग हग भी भेजा। उन्होंने लिखा, 'डियर दिपाली, प्लीज अपनी प्यारी नानी को मेरी तरफ से जन्मदिन और क्रिसमस की बधाई देना। और प्लीज उन्हें मेरी तरफ से बड़ा वाला हग भी करना। बेस्ट, राहुल।'
Dear Dipali, Please wish your beautiful grandmother a very happy birthday and a merry Xmas. Please also give her a big hug from me. Best, Rahul. https://t.co/lcp8NUa8Di
— Office of RG (@OfficeOfRG) December 25, 2017
इसके बाद शाम को दिपाली ने एक और ट्वीट किया और बताया कि राहुल ने न सिर्फ दिपाली की नानी को ट्वीट कर बधाई दी बल्कि उनकी नानी को फोन भी किया। दिपाली ने लिखा, 'और सिर्फ ट्वीट करना ही काफी नहीं था कि मिस्टर गांधी ने फोन कर मेरी नानी को पर्सनली भी विश किया! यह सच्ची मानवता है। नानी को विश करने के लिए सभी का शुक्रिया। आप सभी की विशेज मायने रखती है।'
And as if this was not enough @OfficeOfRG Mr.Gandhi called and personally wished my Nani!! This is #TrueHumaness. Thank you all of you for the blessings for her . Each one of them matter. https://t.co/ftvZ1pmhsJ
— Dipali Sikand (@SikandDipali) December 25, 2017