फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानें क्या था गैंगस्टर भाटी का फरीदाबाद कनेक्शन, लंबी हुई जुर्म की लिस्ट तो डबल कर दी इनाम राशि

Tue, 24 Apr 2018 09:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
1 of 6
balraj bhati - फोटो : लाल सिंह
हरियाणा एसटीएफ, यूपी एसटीएफ और नोएडा पुलिस के हाथों एनकाउंटर में मारे गए सुंदर भाटी गैंग के शार्प शूटर बलराज भाटी की तलाश फरीदाबाद पुलिस को भी करीब सवा तीन साल से थी। (सभी फोटो- लाल सिंह)
विज्ञापन

2 of 6
balraj bhati - फोटो : लाल सिंह
फरवरी 2015 में बलराज ने सुपारी लेकर शशी हत्याकांड के गवाह जितेंद्र और बीच बचाव करने आए कल्लू नामक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने उस पर 50 हजार का इनाम घोषित किया था। पिछले दिनों इनाम की इस राशि को बढ़ाकर एक लाख कर दिया गया था।
विज्ञापन

3 of 6
balraj bhati - फोटो : अमर उजाला
इस मामले में फरीदाबाद से वांछित था बलराज:
गांव बदरौला निवासी सतपाल उर्फ सत्ते ने 10 फरवरी 2015 को थाना छायंसा में दर्ज करवाई शिकायत में बताया था कि वह और उसका भाई जितेन्द्र गांव घरौड़ा के अड्डे पर खंभे पर डिश केबल नेटवर्क का काम कर रहे थे। वहीं पर शौराज उर्फ कल्लू भी अपनी दुकान पर मौजूद था।

4 of 6
balraj bhati - फोटो : लाल सिंह
इसी दौरान ब्रह्मजीत, राजबीर, राजबीर का लड़का सुंदर, अनिल, मनोज मांगर का छोटा भाई, बलराज भाटी तथा श्यामबीर का लड़का आ गए। इन सभी के पास पिस्टल व माऊजर थे। इन्होंने उसके छोटे भाई जितेंद्र पर गोलियां चला दी। जितेंद्र अपने भाई शशी की हत्या के मामले में गवाह था। इसलिए उसे मारने की लिए हमला किया गया था।
विज्ञापन

5 of 6
balraj bhati - फोटो : लाल सिंह
इस दौरान मौके पर मौजूद कल्लू उर्फ शौराज ने उनके भाई जितेंद्र को बचाने की कोशिश की तो बदमाशों ने उस पर भी फायर कर दिया, जिससे वह भी घायल हो गया था। बाद में अस्पताल में उसने भी दम तोड़ दिया था। इसके बाद बदमाशों ने उसके भाई का पीछा कर उसे गोली मार दी। जितेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। इस मामले में वांछित उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के गांव धूसरी निवासी बलराज उर्फ भाटी अभी तक गिरफ्तार नहीं हो सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
balraj bhati - फोटो : अमर उजाला
पिछले माह बढ़ाई थी इनाम की राशि
बलराज भाटी पर जिला पुलिस ने पहले 50 हजार रुपये का इनाम रखा हुआ था। पुलिस आयुक्त अमिताभ सिंह ढिल्लो ने पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखकर इनाम बढ़ाकर एक लाख करने की मांग की थी, जिसे पिछले माह बढ़ाकर एक लाख रुपये कर दिया गया था। साथ ही पुलिस आयुक्त ने क्राइम ब्रांच की टीमों को उसकी तलाश में लगा दिया था। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि जिला पुलिस भी बलराज भाटी के काफी करीब थी, मगर उससे पहले ही वह नोएडा में पुलिस मुठभेड़ में मारा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें