फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए धनतेरस पर कहां मिल रहा डिस्काउंट और सोने-चांदी के सिक्कों की क्या है कीमत

Thu, 27 Oct 2016 10:57 PM IST
यशलोक सिंह/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
1 of 10
धनतेरस को लेकर कारोबारी बेहद उत्साहित हैं।  सोने, चांदी के गहनों, इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम, क्रॉकरी और बर्तनों की इस त्योहार पर जमकर खरीदारी होगी। उधर, सराफा बाजार में भी रौनक दिखाई दे रही है। विशेषज्ञों की मानें तो धनतेरस पर सोने और चांदी का कारोबार करीब 1100 करोड़ रुपये का होने का अनुमान है।
विज्ञापन

2 of 10
शहर के आम बाजारों से लेकर मॉल्स तक में खरीददारों की भारी भीड़ उमड़ रही है। एमजी रोड स्थित एक मॉल के एक एक्जीक्यूटिव का कहना है कि कुछ दिनों से शहर के तकरीबन सभी मॉल्स में खरीददारी करने वालों की संख्या बढ़ी है।
विज्ञापन

3 of 10
जहां पहले मॉल्स में आने वाले करीब 25 फीसदी लोग ही खरीददारी करते थे अब इसमें 30 फीसदी का इजाफा हो गया है। धनतेरस व दिवाली को लेकर लोग जमकर पैसे खर्च कर रहे हैं।  सदर बाजार में शायद ही कोई दुकान हो जहां ग्राहकों की भारी भीड़ नहीं जुट रही हो।

4 of 10
कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक्स, क्रॉकरी, सराफा की दुकानों और गिफ्ट गैलरियां ग्राहकों से दिनभर भरी रहती हैं। धनतेरस को लेकर कारोबारी बेहद खुश हैं। कारोबारी विजय बंसल का कहना है कि धनतेरस को लेकर गुड़गांव के लोगों में भारी उत्साह है।
विज्ञापन

5 of 10
इस पर्व पर खरीददारी करना धार्मिक परंपरा से जुड़ा हुआ है। मगर अब यह स्टेटस सिंबल बनता जा रहा है। लोग बर्तन, सोने चांदी, परिधान, फुटवियर, इलेक्ट्रिक व इलेक्ट्रॉनिक्स आइटमों की शॉपिंग करते हैं। मॉल्स में भी टीवी, मोबाइल, गिफ्ट आइटमों और होम डेकोरेशन के सामानों के खरीददारों की भीड़ उमड़ने की उम्मीद है। 
विज्ञापन

6 of 10
डिस्काउंट का भी खेल...
 ऑनलाइन शॉपिंग करने के बावजूद परंपरागत मार्केट में भी लोगों की भीड़ उमड़ रही है। हालांकि कुछ कारोबारियों का कहना है कि कारोबार में वृद्धि का जो अनुमान लगाया गया था उसके मुकाबले यह कम है। फिर भी कारोबारी खुश हैं। कारोबारी विजय कपूर का कहना है कि डिस्काउंट और ऑफर भी ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित करने में भूमिका निभा रहे हैं। सदर बाजार, बिग बाजार, सेक्टर-14, सेक्टर-15, सेक्टर-31, गैलेरिया मार्केट, हांगकांग मार्केट और डीएलएफ फेज-5 सहित शहर की अन्य सभी शॉपिंग साइटें ग्राहकों के लिए तैयार हैं। 
विज्ञापन

7 of 10
सराफा बाजार को उम्मीद...
धनतेरस को लेकर अगर कोई सबसे अधिक खुश और उत्साहित हैं तो वह हैं सराफा कारोबारी। सोने-चांदी के सिक्कों की एडवांस बुकिंग हो गई है। जिंदल ज्वैलर्स के प्रोपराइटर अमित जिंदल का कहना है कि चांदी के सिक्कों की मांग सबसे अधिक है। चांदी के 10 ग्राम से लेकर एक किलो तक के सिक्के खरीदे जा रहे हैं। इसी प्रकार सोने के सिक्के भी ग्राहकों की विशेष पसंद है।

8 of 10
वाहनों की एडवांस बुकिंग मगर डिलीवरी धनतेरस को...
साइबर सिटी में अब तक करीब 20 हजार दुपहिया वाहनों और कारों की बुकिंग हो चुकी है। जिसकी डिलीवरी लोग धनतेरस के दिन लेंगे। रोहन मोटर्स के रीजनल मैनेजर चेतन अरोड़ा का कहना है कि अधिकतर लोग धनतेरस के दिन भी डिलीवरी लेना पसंद करते हैं। पिछली बार की अपेक्षा इस बार वाहनों के प्रति लोगों का रुझान काफी बढ़ा है।

9 of 10
क्या रेट हैं सोने चांदी के सिक्कों का...
चांदी के सिक्के...
ग्राम                मूल्य
10                550 रुपये
20                1100 रुपये
50                2750 रुपये
100                5500 रुपये
01 किलोग्राम            55,000 रुपये
विज्ञापन

10 of 10
सोने के सिक्के...
01                 3,100
02                6,200
05                15,500
10                31,000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें