फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: दिल्ली के नया बाजार धमाका, एक की मौत, गृहमंत्री ने ली जानकारी

Tue, 25 Oct 2016 06:40 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
naya bazar - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के नया बाजार इलाके में मंगलवार सुबह एक जबरदस्त धमाके में एक शख्स की मौत हो गई जबकि 10 लोग घायल हो गए हैं। इस घटना को गंभीरता से लेते हुए केंद्रीय मंत्री राजनाथ ‌स‌िंह ने द‌िल्ली के पुल‌िस कम‌िश्नर से पूरी घटना की जानकारी ली। इस घटना की गंभीरता इसल‌िए भी बढ़ जाती है क्योंक‌ि द‌िवाली में अब कुछ ही समय बचा है और ऐसे में इस तरह की घटनाओं की आड़ में आतंकी घटनाएं भी अंजाम दी जा सकती हैं।
विज्ञापन

2 of 5
naya bazar - फोटो : ट्व‌िटर से
पहले इस ब्लास्ट को सिलेंडर का फटना बताया जा रहा था।
विज्ञापन

3 of 5
naya bazar - फोटो : ट्व‌िटर से
बाद में जानकारी ‌म‌िली है क‌ि जो शख्स इस ब्लास्ट में मरा है उसके पास एक जूट का थैला था ज‌िसमें पटाखे थे। देखें वीड‌ियो- Blast site at Naya Bazar in which 1 person has been killed and another injured.@timesofindia pic.twitter.com/YisDGlxA5Q — Raj Shekhar Jha (@rajshekharTOI) October 25, 2016

4 of 5
naya bazar - फोटो : ट्व‌िटर से
पटाखों में आग लगने के कारण ही ये धमाका हुआ जो इतना तेज था कि उसने उक्त शख्स को अपनी चपेट में ‌ले लिया और उसकी मौत हो गई। बता दें क‌ि गृहमंत्री राजनाथ स‌िंह ने पुल‌िस कम‌िश्नर से पूछा क‌ि क्या ये धमाका पटाखे से है या क‌िसी अन्य प्रकार का धमाका है। गृहमंत्री ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए गहन जांच करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
naya bazar - फोटो : ट्व‌िटर से
घटना की जानकारी मिलते ही आतंक‌वाद निरोधी शाखा, स्पेशल सेल मौके पर पहुंचे। इन सभी ने अपने स्तर पर जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें