फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रद्युम्न हत्याकांड : तो ये वजह है स्कूल अब तक बंद रहने की...

Wed, 20 Sep 2017 09:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
1 of 5
रायन इंटरनेशनल स्कूल - फोटो : सुदर्शन
मंगलवार को भोंडसी का रायन इंटरनेशनल स्कूल बंद रहा। स्कूल के अंदर सन्नाटा पसरा था। कई अभिभावकों को इसकी सूचना नहीं थी। वे स्कूल खुलने को लेकर जानकारी जुटाने आए थे। अब प्रशासन सुरक्षा का पुख्ता बंदोबस्त करने में जुट गया है। कमेटी द्वारा गिनाई खामियों को दूर करने के लिए आदेश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन

2 of 5
रायन इंटरनेशनल स्कूल - फोटो : सुदर्शन
बता दें कि सोमवार को स्कूल खुला था, लेकिन सुरक्षा को लेकर अभिभावकों ने सवाल उठाए थे। इसके बाद देर शाम जिला उपायुक्त व स्कूल प्रशासक ने स्कूल बंद करने का निर्णय लिया था। आठ सितंबर को टॉयलेट में हुई हत्या के बाद से स्कूल बंद था।
विज्ञापन

3 of 5
रायन इंटरनेशनल स्कूल - फोटो : सुदर्शन
प्रशासन की तीन सदस्यीय कमेटी ने विशेष तौर पर कई खामियां गिनाई थी, लेकिन स्कूल बंद रहने के दौरान खामियां दूर करने के लिए काम नहीं किया गया। सोमवार को स्कूल खुला खामियां देख अभिभावकों ने आपत्ति जताते हुए उपायुक्त से मिलकर दूर करने को कहा। अभिभावक बच्चों की स्कूल में सुरक्षा पुख्ता करने के बाद ही भेजने की बात कह रहे थे। अब प्रशासन ने अपने स्तर पर 24 सितंबर तक खामियों को दूर करने का लक्ष्य रखा है।

4 of 5
ryan school - फोटो : अमर उजाला
स्कूल में फिलहाल पुलिस तैनात रहेगी। हरियाणा शिक्षा निदेशालय की ओर से भी सुरक्षा को लेकर गाइडलाइन भेजी गई है। इसका पालन करने के लिए प्रशासक ने एसडीएम की अगुवाई में एक टीम को तैनात कर दिया है। स्कूल की सुरक्षा के लिए चारदीवारी के निर्माण, अलग-अलग टॉयलेट, सभी कर्मचारियों का पुलिस वेरीफिकेशन, फायर एनओसी की प्रक्रिया, सेफ्टी कमेटी समेत अन्य काम शुरू किए जाएंगे। प्रशासन स्कूल मैनेजमेंट कोटे से ही वहां सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए आदेश दे दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विनय प्रताप - फोटो : अमर उजाला
स्कूल की सुरक्षा खामियों को दूर करने के लिए आदेश दे दिए गए हैं। सभी काम को प्राथमिकता पर लिया जा रहा है। 25 सितंबर को स्कूल खुलने से पहले सभी इंतजाम कर लिए जाएंगे।
- विनय प्रताप, उपायुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें