फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपके अकाउंट में नहीं आ रही रसोई गैस सब्सिडी तो ना हों परेशान, इन 3 तरीकों से करें शिकायत

Tue, 20 Feb 2018 10:21 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
gas subsidy
अगर आप गैस सब्सिडी का लाभ ले रहे हैं और कई महीने से सब्सिडी नहीं आई है तो अब परेशान होना बंद कर दें। यहां दिए गए नंबर पर फोन लगा कर आपनी सारी परेशानी दूर करें..
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
gas subsidy
आप न केवल ऑनलाइन चेक कर सकते हैं बल्कि गैस सब्सिडी न मिलने की शिकायत भी कर सकते हैं। इसके बाद पेट्रोल कंपनियां तत्काल आपकी शिकायत पर एक्शन लेंगी।
विज्ञापन

3 of 5
gas subsidy
गैस सब्सिडी चेक करने के लिए आपको वेबसाइट www.mylpg.in पर लॉगइन करना होगा। यहां आपको तीन पेट्रोलियम एवं गैस कंपनियों के नाम होम पेज पर नजर आएंगे। आपके पास जिस कंपनी का गैस कनेक्शन है, उस पर क्लिक करें। इसके बाद फीडबैक का विकल्प आएगा। यहां मांगी गई जानकारी भरें।

4 of 5
gas subsidy
फीडबैक में आपको अपना पंजीकृत मोबाइल नंबर और एलपीजी की आईडी फीड करनी होगी। जैसे ही आप यह जानकारी भरेंगे तो तुरंत आपकी गैस सब्सिडी की पूरी जानकारी कंप्यूटर स्क्रीन पर नजर आ जाएगी। इसमें यह भी पता चल जाएगा कि आपकी गैस सब्सिडी किस खाते में जमा हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
gas subsidy
अगर दी गई जानकारी गलत है या आपके हिस्से की सब्सिडी किसी और के पास जा रही है तो इसे गंभीरता से लेते हुए आप तुरंत अपनी शिकायत दर्ज कराएं। वेबसाइट पर ही आपको ऑनलाइन शिकायत करने का मौका मिलेगा। इसके अलावा आप टोल फ्री नंबर 18002333555 पर कॉल करके भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकते है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें