फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ही किशोरी का दो बार अपहरण करने वाला गिरफ्तार, लड़की फिर लापता

Thu, 23 Jul 2020 04:38 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  
विज्ञापन
1 of 5
दो बार हुआ अपहरण.... - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली अपराध शाखा की एसटीएफ ने एक ही किशोरी का दो बार अपहरण करने वाले बदमाश को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोप है कि पहली बार अपहरण करने के बाद आरोपी ने किशोरी से काफी मारपीट की और दुष्कर्म किया था। आरोपी पटना निवासी राम चौधरी उर्फ पंकज कृष्णा (22) उसी किशोरी का दूसरी बार फिर अपहरण करके ले गया। हालांकि इस बार पुलिस किशोरी का पता नहीं लगा पाई है।
विज्ञापन

2 of 5
सांकेतिक तस्वीर
पुलिस किशोरी को बरामद करने के लिए दिल्ली व बिहार में दबिश दे रही है। दिल्ली पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया था। अपराध शाखा के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त बीके सिंह के अनुसार आरोपी राम चौधरी उर्फ पंकज कृष्णा नगर में रहता था और फैक्टरी में काम करता था। किशोरी उसके पड़ोस के घर आती जाती थी। आरोपी 3 अक्तूबर, 2019 को किशोरी का अपहरण करके ले गया।
विज्ञापन

3 of 5
पुलिस राम चौधरी को गिरफ्तार नहीं कर सकी - फोटो : अमर उजाला
किशोरी के पिता की शिकायत पर कृष्णा नगर थाने में दुष्कर्म, अपहरण व पोक्सो का मामला दर्ज किया गया। कृष्णा नगर पुलिस ने किशोरी को 18 जनवरी, 2020 को बिहार के जहानाबाद से खोज निकाला। हालांकि उस दौरान पुलिस आरोपी राम चौधरी को गिरफ्तार नहीं कर सकी। इसके करीब 12 दिन बाद ही 30 जनवरी, 2020 को किशोरी फिर से अपने घर से गायब हो गई। 

4 of 5
कहानी में ट्विस्ट.. - फोटो : अमर उजाला
कृष्णा नगर पुलिस ने इस बार फिर आरोपी राम चौधरी के खिलाफ मामला दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू की। कृष्णा नगर पुलिस ने आरोपी राम चौधरी को भगोड़ा घोषित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी थी और दिल्ली पुलिस ने उस पर 50 हजार रुपये का ईनाम घोषित कर दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अपहरण करने वाला गिरफ्तार... - फोटो : Social Media
इस बीच आरोपी को पकड़ने के लिए एसटीएफ एसीपी पकंज सिंह की देखरेख में इंस्पेक्टर विकास राणा, एसआई मनोज कुमार व महिला एसआई मंजू बाला की टीम तैयार की गई। मंगलवार को इंस्पेक्टर विकास राणा की टीम ने आरोपी राम चौधरी को जहानाबाद बिहार में रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया। परंतु इस बार किशोरी का अब तक कोई पता नहीं चला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें