फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर में फिर आसमान से बरसी आफत, कहीं छत से फूट पड़ी धार, कहीं सड़क का हुआ ये हाल

Wed, 22 Jul 2020 05:37 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 14
delhi ncr rain - फोटो : पवन सेठी/हिमांशु सोनी
दिल्ली-एनसीआर में आज एक बार फिर कुछ घंटों तक झमाझम बारिश हुई। इस बारिश ने जहां लोगों को तापमान को काफी कम कर लोगों को घरों का कूलर-एसी बंद करने को मजबूर किया, वहीं बारिश ने लोगों को बहुत परेशान भी किया। आज एक बार फिर यह बारिश लोगों के लिए आफत बनकर आई। बारिश के दौरान गुरुग्राम के एक घर की छत झरने की तरह बहने लगी तो दिल्ली के अशोका रोड पर का एक हिस्सा धंस गया। जाम और सड़कों में जलजमाव ने तो लोगों को बहुत परेशान किया। देखें आज के बारिश की तस्वीरें....
विज्ञापन

2 of 14
भाजपा के पुराने मुख्यालय के सामने अशोका रोड पर बारिश के बाद रोड का हुआ ये हाल - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के अशोका रोड पर भाजपा के पुराने मुख्यालय के सामने की सड़क धंस गई। माना जा रहा है कि नाले के पानी के रिसने से धीरे-धीरे मिट्टी के बैठने के चलते यह सड़क धंसी है। यह सड़क करीब 10 फीट तक धंस गई है। किसी अनहोनी की आशंका के चलते आसपास बैरिकेडिंग कर लोगों की आवाजाही रोक दी गई है।
विज्ञापन

3 of 14
delhi ncr rain - फोटो : पवन सेठी
गुरुग्राम के रहेजा अथर्व सोसायटी के एक फ्लैट में बारिश के कारण छत से पानी बहने लगा। इसकी धार इतनी तेज थी कि जैसे कोई झरना फूट पड़ा हो। इससे पूरे घर में पानी भर गया। पंखे से होकर यह पानी गिर रहा था।

4 of 14
delhi ncr rain - फोटो : सुदर्शन झा
गुरुग्राम बस अड्डे के सामने इतना पानी भर गया है कि इसने तालाब की शक्ल ले ली है। बच्चे इसे स्वीमिंग पूल की तरह इस्तेमाल कर इसमें तैर रहे हैं और खेल भी रहे हैं।
विज्ञापन

5 of 14
delhi ncr rain - फोटो : जी पाल
आज की बारिश के दौरान मिंटो ब्रिज को कुछ देर के लिए जरूर बंद किया गया था लेकिन लगभग 35-40 मिनट बाद यह रास्ता खोल दिया गया जिसके बाद यातायात सामान्य हो गया।
विज्ञापन

6 of 14
पटौदी का एक दृश्य - फोटो : प्रेमचंद पालमी
पटौदी में सुबह बरसात से बाजार जाने वाला प्रमुख मार्ग में जलभराव हो गया।
विज्ञापन

7 of 14
गुरुग्राम सेक्टर 46 का हाल - फोटो : सुदर्शन झा
गुरुग्राम सेक्टर 46 में तेज बारिश के बाद सड़क का हुआ ऐसा हाल।

8 of 14
सिटी पुलिस स्टेशन में जलभराव - फोटो : सुदर्शन झा
गुरुग्राम के सिटी पुलिस स्टेशन में भी जलभराव हो गया। पानी के बीच खड़ी पुलिस की कार।

9 of 14
delhi ncr rain - फोटो : नवीन
ग्रेटर नोएडा में डीएम दफ्तर के बाहर का ये हाल है जहां थोड़ी सी वर्षा से पानी भर गया है।

10 of 14
इंद्रप्रस्थ डिपो और रिंग रोड पर जलभराव - फोटो : हिमांशु सोनी
दिल्ली के इंद्रप्रस्थ डिपो और रिंग रोड पर जलभराव के कारण लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी और वाहनों का लंबा जाम लग गया।

11 of 14
आईटीओ, दिल्ली - फोटो : जी पाल
दिल्ली में तेज और देर तक हुई बारिश के बाद आईटीओ पर लंबा जाम लग गया, जिसमें लोग काफी देर तक फंसे रहे।

12 of 14
इकोटेक तीन सेक्टर - फोटो : नवीन
बारिश के बाद तालाब बनी ग्रेटर नोएडा के इकोटेक तीन सेक्टर की सड़कें, लोगों को उसमें से ही गुजर कर अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ा।

13 of 14
ट्रैफिक कंट्रोल रूम - फोटो : योगेश
नोएडा स्थित ट्रैफिक कंट्रोल रूम में भरा पानी। बारिश के बाद यहां का ऐसा ही हाल होता है।
विज्ञापन

14 of 14
ईकोटेक सेक्टर तीन की सड़क - फोटो : नवीन
ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-तीन का हाल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें