फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली मुठभेड़: कुछ दिन पहले ही यहां रहने आए थे बदमाश, सिर्फ इसलिए आते थे घर, नहीं हुआ था वेरीफिकेशन

Fri, 13 Aug 2021 08:47 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
encounter in delhi, khajuri khas - फोटो : अमर उजाला
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली पुलिस सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा होने के बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन हकीकत में हालात कुछ इससे परे हैं। बुधवार देर रात को जिन बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद मार गिराया है। उन दोनों का ही पुलिस वेरीफिकेशन नहीं हुआ था। श्रीराम कालोनी की गली नंबर-9 के जिस मकान में एनकाउंटर हुआ वहां करीब पंद्रह परिवार रह रहे हैं। बिल्डिंग में रहने वाले लोगों ने बताया कि 15 दिन पहले ही दोनों युवकों ने 1200 रुपये महीना कमरा किराए पर लिया था। नियम के अनुसार बिल्डिंग के मालिक को किराएदार के रखने पर उनको पुलिस वेरीफिकेशन करवाना होता है। इसके अलावा बीट स्टाफ की भी जिम्मेदारी होती है कि इलाके में कौन आकर रह रहा है।

दोनों ही ओर से लापरवाही बरती गई। बिल्डिंग में रहने वाले ज्यादातर बाकी लोगों का कहना है कि उनका भी मकान मालिक ने पुलिस वेरीफिकेशन नहीं करवाया। हालांकि बिल्डिंग मालिक जालंधर प्रसाद गुप्ता का कहना है कि वह गुरुवार को ही दोनों युवकों का पुलिस वेरीफिकेशन करवाने वाला था। सूत्रों का कहना है कि पुलिस मकान मालिक के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई कर सकती है।
विज्ञापन

2 of 5
encounter in delhi, khajuri khas - फोटो : अमर उजाला
दोनों हमेशा मास्क और चश्मा लगाकर रखते थे
दोनों मास्क और चश्मा लगाकर रखते थे। सुबह के समय दोनों बाइक से जाते और रात को वापस लौटते थे। वह पड़ोस में रहने वाले किसी भी शख्स से कोई बातचीत नहीं करते थे। कुछ पड़ोसियों ने उनसे बातचीत का प्रयास किया। एक पड़ोसी को उन्होंने सदर बाजार तो दूसरे को आजादपुर में काम करने की बात बताई थी। इसके अलावा दोनों ने किसी को कुछ भी नहीं बताया था। एक पड़ोसी ने बताया कि देखने में दोनों ही युवक पढ़े-लिखे लगते थे।
विज्ञापन

3 of 5
encounter in delhi, khajuri khas - फोटो : अमर उजाला
बिल्डिंग में रहने वाले जयचंद (42) ने बताया कि वह पिछले करीब दो साल से पत्नी व चार बच्चों के साथ दूसरी मंजिल के कमरे में रहता है। पेशे से वह टेलर है। दोनों बदमाश इसकी फ्लोर के ही एक कमरे में रहते थे। ज्यादातर इनके कमरे में लॉक लगा रहता था। रात-बेरात दोनों कमरे पर आते थे। वेजनाथ महतो ने बताया कि वह पत्नी व दो बच्चों के साथ इसी बिल्डिंग में पिछले करीब 12 सालों से रहता है। वह सदर बाजार में हलवाई का काम करता था। बुधवार रात को सादे कपड़ों में कुछ लोग वहां पहुंचे। उन्होंने खुद को पुलिसकर्मी बताकर बिल्डिंग को खाली करने के लिए कहा। पुलिस के जवानों का कहना था कि उनकी जान को खतरा हो सकता है आप यहां से चले जाओ। वेजनाथ ने ऐसा ही किया और वह परिवार को लेकर गली में चला गया। इसके लगातार वहां पुलिस की टीमें आती रही। बीच में रुक-रुककर गोली चलने की आवाज आती थी।

4 of 5
दिल्ली के खजूरी खास एनकाउंटर में मारे गए दो बदमाश - फोटो : अमर उजाला
बिल्डिंग में रहने वाले रियासत ने बताया कि वह काफी समय से यहां रहता है। अक्सर लोग यहां किराए पर कमरा लेते हैं और कुछ दिनों रहने के बाद चले जाते हैं। दोनों लड़कों ने भी कुछ दिनों पहले ही कमरा किराए पर लिया था। अक्सर दोनों युवकों को बैग लेकर जाते और सामान लाते हुए भी देखा जाता था। पुलिस बिल्डिंग में रहने वाले लोगों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
encounter in delhi, khajuri khas - फोटो : अमर उजाला
एनकाउंटर के बाद श्रीराम कालोनी में दिनभर रही अफरा-तफरी...
बुधवार रात 11.30 बजे से बृहस्पतिवार दोपहर तक गली नंबर-9, श्रीराम कालोनी का कोई शख्स सोया नहीं था। पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ के बाद इलाके के लोग बुरी तरह सहमे हुए हैं। पुलिस ने भी एहतियात के तौर पर पूरे इलाके में लोकल पुलिस के अलावा अर्द्धसैनिक बल को तैनात किया हुआ है। लोगों का कहना है कि देर रात से ही इलाके में पुलिस व अधिकारियों की मूवमेंट जारी है। दोनों युवकों के कमरों में कौन-कौन आता था। दोनों इलाके में किस-किस से मिलते थे, दिनभर इसकी पड़ताल जारी रही। हालांकि कुछ लोग इलाके में उत्सुक दिखाई दिए। गली के बाहर झुंड बनाकर लोग खड़े दिखाई दिए।

घटनाक्रम के कुछ महत्वपूर्ण बिंदू...
. रात 11.00 बजे बेगमपुर थाने की टीम खजूरी खास थाने पहुंची और बदमाशों की दी सूचना।
. रात 11.30 संयुक्त टीम गली नंबर-9 में पहुंची, टीम ने धीरे-धीरे पहले बिल्डिंग को खाली करवाना शुरू किया।
. कुछ ही देर बाद टीम ने बिल्डिंग को खाली करवाकर आरोपियों के कमरे को घेर लिया।
. पुलिस की भनक लगते ही आरोपियों ने शोर मचाकर चले जाने के लिए कहा।
. पुलिस की टीम दोनों से सरेंडर करने के लिए कहती रही, लेकिन बदमाश इसके लिए तैयार नहीं हुए।
. बदमाश लगातार बिल्डिंग को उड़ाने की धमकी देते रहे तो पुलिस ने पड़ोस की बिल्डिंग कराई खाली।
. रात करीब 2.30 बजे पुलिस की टीम ने दोनों बदमाशों को मार गिराया, इसके बाद जांच शुरू  हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें