फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंकित ऑनर किलिंग मामले में इंसाफ दिलाने के लिए बड़े से बड़ा वकील करेगी केजरीवाल सरकार

Mon, 05 Feb 2018 01:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
ankit murder
ख्याला के अंकित सक्सेना की हत्या के तीसरे दिन मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मृतक के परिजनों से बात की। उन्होंने परिजनों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

2 of 8
ankit murder - फोटो : facebook
साथ ही इंसाफ दिलाने के लिए वकील खड़ा करने की भी बात की। उधर, आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद संजय सिंह व सुशील गुप्ता भी पीड़ित परिवार से मिलने रघुबीर नगर पहुंचे।
विज्ञापन

3 of 8
ankit murder - फोटो : facebook
दरअसल, शनिवार को विपक्षी नेताओं समेत आप नेता कुमार विश्वास ने भी अंकित सक्सेना की मौत पर सिसायत का आरोप लगाया गया था। साथ ही खास समुदाय के लोगों की मौत पर हंगामा मचाने वालों की चुप्पी पर सवाल उठाया।

4 of 8
ankit murder - फोटो : facebook
वहीं, सोशल मीडिया पर भी लोगों ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की चुप्पी पर तंज कसा था। रविवार को दिल्ली सरकार के प्रवक्ता नागेंद्र शर्मा ने ट्वीट किया कि अंकित सक्सेना की मौत पर सियासत नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन

5 of 8
ankit murder - फोटो : facebook
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पीड़ित परिवार के संपर्क में हैं। परिवार रविवार को हरिद्वार जा रहा है, उनके लौटने पर मुख्यमंत्री परिजनों से मुलाकात करेंगे। इसके थोड़ी देर मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर लिखा कि उनकी अंकित सक्सेना के पिताजी से बात हुई है।
विज्ञापन

6 of 8
ankit murder - फोटो : facebook
जो हुआ, उसकी जितनी निंदा की जाए वह कम है। अंकित को इंसाफ दिलाने के लिए दिल्ली सरकार बड़े से बड़ा वकील खड़ा करेगी। दोषियों को सख्त सजा दिलाई जाएगी।
विज्ञापन

7 of 8
ankit murder - फोटो : facebook/अमर उजाला
दूसरी तरफ रविवार सुबह सुशील गुप्ता व शाम को संजय सिंह ने पीड़ित परिजनों से मुलाकात की। संजय सिंह ने कहा कि यह नृसंश हत्या का मामला है।
विज्ञापन

8 of 8
kejriwal
​इसे सांप्रदायिक रंग देने की जरूरत नहीं है। दोषियों को सख्त से सख्त सजा होनी चाहिए। चाहे वह किसी भी समुदाय के हों। संजय सिंह ने कहा कि दिल्ली सरकार पीड़ित परिजनों की हर तरह की मदद करेगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें