दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज दिन में बनारस पहुंचे जहां उनके काफिले पर बीजेपी के लोगों ने जबरदस्त पथराव कर दिया। बता दें कि आज रविदास जयंती के मौके पर वाराणसी यात्रा पर पहुंचे केजरीवाल का भाजपा के लोगों ने कड़ा विरोध किया है और जगह-जगह उनके खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। (सभी फोटोः शैलेश/अमर उजाला, वाराणसी)
विज्ञापन
बनारस में केजरीवाल के काफिले पर फेंके पत्थर
2 of 11
जानकारी के अनुसार केजरीवाल का काफिला सफेद रंग की प्राइवेट स्कॉर्पियो में सड़क मार्ग से होता सुंदरपुर से गुजर रहा था तभी बीजेपी के कुछ कार्यकर्ताओं ने उनके काफिले पर पथराव किया जिससे वहां मौजूद कई आम लोगों को भी चोटें आईं।
विज्ञापन
बनारस में केजरीवाल के काफिले पर फेंके पत्थर
3 of 11
बीजेपी कार्यकर्ताओं और आदमी आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच संघर्ष बढ़ता देख आम जन के साथ ही पुलिस भी वहां से भाग गई है।
बनारस में केजरीवाल के काफिले पर फेंके पत्थर
4 of 11
बता दें कि केजरीवाल के काफिले पर पथराव के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है और लोग अपनी दुकाने बंद कर जा चुके हैं
विज्ञापन
बनारस में केजरीवाल के काफिले पर फेंके पत्थर
5 of 11
बीएचयू-डीएलडब्ल्यू मार्ग पर इस समय अफरा-तफरी का माहौल है। वहीं जब केजरीवाल का काफिला नेवादा से गुजरा उसके बाद बीजेपी और आप कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए और एक दूसरे पर पथराव किया जिसके बाद मौके पर पुलिस फोर्स पहुंच गई।
विज्ञापन
बनारस में केजरीवाल के काफिले पर फेंके पत्थर
6 of 11
बताया जा रहा है कि बीजेपी कार्यकर्ताओं ने केजरीवाल के काफिले पर पत्थरबाजी इसलिए की क्योंकि वो बीजेपी के बैनर पर आम आदमी पार्टी का बैनर लगाए जाने से नाराज थे।
विज्ञापन
बनारस में केजरीवाल के काफिले पर फेंके पत्थर
7 of 11
वहीं बीजेपी के कार्यकर्ताओं के उपद्रव का विरोध जताते हुए आप कार्यकर्ता बनारस में धरने पर बैठ गए। आप कार्यकर्ताओं ने डीएम और एसएसपी का रास्ता रोक लिया। लेकिन जब डीएम और एसएसपी ने आरोपियों को पकड़ने का आश्वासन दिया तो कार्यकर्ताओं ने जाम खोलकर डीएम और एसएसपी को जाने दिया।
बनारस में केजरीवाल के काफिले पर फेंके पत्थर
8 of 11
केजरीवाल के समर्थक धरने पर बैठ कर केजरीवाल का इंतजार ही करते रह गए। केजरीवाल आए और चले गए।
बनारस में केजरीवाल के काफिले पर फेंके पत्थर
9 of 11
जहां पर आप कार्यकर्ता धरने पर बैठे थे जब वहां केजरीवाल की गाड़ी पहुंची तो वो केजरीवाल की गाड़ी के पीछे दौड़े।
बनारस में केजरीवाल के काफिले पर फेंके पत्थर
10 of 11
हालांकि केजरीवाल की गाड़ी निकल गई और कार्यकर्ताओं को हाथ लगी मायूसी।
इसके साथ ही कार्यकर्ताओं ने धरना खत्म कर दिया और घायल कार्यकर्ता एंबुलेंस से अस्पताल ले जाए जा रहे हैं। बनारस पहुंचकर केजरीवाल ने रविदास मंदिर में मत्था टेका और आशीर्वाद लिया।