दिल्ली चुनाव प्रचार अपने आखिरी चरण में पहुंच चुका है। इस वक्त सभी दल अपनी पूरी ताकत झोंकने में लगे हैं। ऐसे में आप संयोजक अरविंद केजरीवाल के माता-पिता भी बेटे की पार्टी के लिए वोट मांगने सड़क पर उतर गए हैं। इसके बाद वह अलका लांबा समेत कई आप उम्मीदवारों के लिए लोगों से वोट मांगते दिखीं। इस काम में उनके पति यानि अरविंद केजरीवाल के पिता भी उनका साथ निभाते दिखे।