देखिए केजरीवाल ने पहन ली नई टोपी
Wed, 19 Mar 2014 07:46 AM IST
आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भाजपा की स्थिर सरकार के नाम पर वोट मांगने की रणनीति पर निशाना साधा है।
देखिए केजरीवाल ने पहन ली नई टोपी
उन्होंने सवाल किया कि वोट देने का पैमाना अगर स्थिरता है तो मनमोहन सिंह के नेतृत्व में दस साल से चल रही यूपीए सरकार से लोगों को क्या तकलीफ है।
देखिए केजरीवाल ने पहन ली नई टोपी
केजरीवाल मंगलवार को ऐवान-ए-गालिब में मुस्लिम समुदाय की तरफ से आयोजित एक सम्मेलन में बोल रहे थे।
देखिए केजरीवाल ने पहन ली नई टोपी
उन्होंने कहा नेता लूट मचाने के लिए ही कत्लेआम करवाते हैं। देश को पांच साल लूटकर आखिरी वक्त दंगे करवा दिए जाते हैं।
देखिए केजरीवाल ने पहन ली नई टोपी
इससे हिंदू भाजपा के साथ चले जाते हैं और मुसलमान कांग्रेस या समाजवादी पार्टी के साथ। दंगों में आम हिंदू और मुसलमान मरते हैं।
देखिए केजरीवाल ने पहन ली नई टोपी
हालांकि कार्यक्रम में केजरीवाल के पहुंचने पर हंगामा भी हुआ। गालिब के परिसर में बिहार के मधुबनी से आए कुछ लोगों ने जमकर नारेबाजी की।
देखिए केजरीवाल ने पहन ली नई टोपी
सुरक्षाकर्मियों ने केजरीवाल को भीड़ से निकालकर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचाया।
देखिए केजरीवाल ने पहन ली नई टोपी
इस बारे में केजरीवाल का कहना है कि मारपीट करने या हाय-हाय का नारा लगाने से कुछ नहीं होने वाला। सच्चाई बाहर आएगी।
देखिए केजरीवाल ने पहन ली नई टोपी
वहीं सम्मेलन में केजरीवाल के पहुंचने से पहले ‘आप’ के नेताओं को खरी-खोटी सुननी पड़ी।