फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑड-ईवन रिटर्न : केजरीवाल सरकार का दावा- इस बार महिलाओं को भी नहीं मिलेगी छूट

Thu, 07 Dec 2017 10:28 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
odd even - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली सरकार ने नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) में कहा है कि वह सम-विषम योजना को बिना किसी छूट के साथ गंभीर वायु गुणवत्ता के दौरान लागू करेगी। हालांकि सम-विषम संबंधी इस कार्ययोजना में अस्पष्टता पर एनजीटी ने सरकार से कई सवाल पूछे।
विज्ञापन

2 of 6
ऑड ईवेन से जूझती जनता - फोटो : self
एनजीटी ने दिल्ली सरकार से कहा कि इसे अंतिम स्तर पर लागू कौन करेगा और किस प्राधिकरण के जरिये यह अमल में लाया जाएगा। पीठ ने कहा कि यह स्पष्ट तौर पर बृहस्पतिवार को कार्ययोजना दाखिल कर बताया जाए। वहीं दिल्ली के अलावा एनसीआर राज्यों को भी एनजीटी ने वायु प्रदूषण से निपटने वाली कार्ययोजना पेश करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

3 of 6
दिल्ली ऑड ईवन - फोटो : SELF
जस्टिस स्वतंत्र कुमार की अध्यक्षता वाली पीठ ने बुधवार को सुनवाई की। पीठ ने टिप्पणी में यह भी कहा है कि दिल्ली सरकार चाहती है कि सभी चीजें दूसरों के जरिए की जाएं। वहीं पंजाब, हरियाणा, यूपी और राजस्थान को भी वायु प्रदूषण से निपटने वाली कार्ययोजना दाखिल करने के लिए कहा है।

4 of 6
सुनवाई के दौरान दिल्ली सरकार की ओर से कार्ययोजना दाखिल की गई थी। 14 सूत्री एजेंडे में एक बात यह भी कही गई थी कि एनजीटी के आदेश अनुरूप ही सम-विषम योजना लागू की जाएगी।
विज्ञापन

5 of 6
सम-विषम का सूरत-ए-हाल - फोटो : विवेक निगम/अमर उजाला, नई दिल्ली
इस पर पीठ ने बिफरते हुए कहा कि उन्हें बयान नहीं बल्कि कार्ययोजना चाहिए। वहीं राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता की खराब हालत पर एनजीटी ने दिल्ली के मुख्य सचिव को आदेश दिया है कि वह सभी नगर निकाय व संबंधित अधिकारी के साथ बैठक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सम-विषम का सूरत-ए-हाल - फोटो : विवेक निगम/अमर उजाला, नई दिल्ली
​दिल्ली सरकार की ओर से दाखिल कार्ययोजना में सम-विषम योजना को लागू करने के अलावा गंभीर प्रदूषण वाली गुणवत्ता के दौरान शहर में ट्रकों का प्रवेश, निर्माण कार्य पर रोक, बच्चों को बाहर खेलने से रोक आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें