मंगलवार को रखा गया दिल्ली विधानसभा का विशेश सत्र काफी हंगामेदार रहा। सदन में आप विधायक सौरभ भारद्वाज ने ईवीएम प्रोटो टाइप को 90 सेकेंड में हैक करने का लाइव डेमो दिया। इससे चुनावों में एक बार फिर ईवीएम की विश्वसनीयता को लेकर सवाल उठे। केजरीवाल ने कहा कि चुनाव आयोग हमें असली ईवीएम दे दे। हम उसका मदरबोर्ड बदलकर दिखा देंगे।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
- फोटो : ANI
केजरीवाल ने सदन में कहा कि आप विधायक सौरभ भारद्वाज जो प्रोफेशनल इंजीनियर हैं। चिप की इंजीनियरिंग में काफी काम कर चुके हैं। उन्होंने दिखाया कि कितना आसान है ईवीएम में छेड़छाड़ करना। देश में बड़े स्तर पर ईवीएम में छेड़छाड़ की जा रही है। देश व जनतंत्र केलिए बहुत बड़ा खतरा है। देश के हर नागरिक को इसकी खिलाफत करनी चाहिए।
विज्ञापन
3 of 5
saurabh bharadwaj
ईवीएम हैक का लाइव डेमो देने वाले सौरभ भारद्वाज ने भाजपा का नाम लेकर कहा कि तुम्हारे कारण इंजीनियरिंग छोड़कर राजनीति में आए, अब फिर इंजीनियरिंग कर रहे हैं। इसपर केजरीवाल ने खूब मेज थपथपाई।
4 of 5
Manjinder Singh Sirsa
- फोटो : twitter
दिल्ली विधानसभा का मंगलवार को रखा गया विशेष सत्र में मनजिंदर सिंह की पहली बैठक थी। बैठक में सिरसा को विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल ने बधाई दी। नेता प्रतिपक्ष विजेन्द्र गुप्ता को विस अध्यक्ष ने एक दिन के लिए निकलवा दिया था तो सिरसा खास बन गए।