पंजाब और गोवा चुनाव में व्यस्त होने और तबियत नासाज होने के बावजूद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपना फिल्मी मोह नहीं छोड़ पाए और बड़े ही गोपनीय ढंग से 'रईस' फिल्म देखी लेकिन यह राज छिप न सका।
विज्ञापन
2 of 7
kejriwal
- फोटो : सोशल मीडिया
पंजाब और गोवा के विधानसभा चुनाव में अपनी पूरी ताकत झोंक देने वाले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इन दिनों आराम के मूड में हैं।
विज्ञापन
3 of 7
kejriwal
- फोटो : सोशल मीडिया
एक ओर शनिवार को गोवा-पंजाब का मतदान संपन्न हुआ दूसरी उसी दिन केजरीवाल अपने साथी और डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के साथ दिल्ली में फिल्म 'रईस' देखने पहुंच गए।
4 of 7
kejriwal
- फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि जैसी उनकी आदत है फिल्म देखकर रिव्यू देने की वैसा उन्होंने कुछ नहीं किया। इस बार तो उन्होंने इस बारे में किसी को बताया तक नहीं लेकिन फिर भी उनका फिल्म देखना राज नहीं रह पाया।
विज्ञापन
5 of 7
- फोटो : अमर उजाला
वैसे तो केजरीवाल के फिल्म देखने के बारे में मीडिया तक को कानो-कान खबर नहीं हुई लेकिन केजरीवाल और सिसोदिया को किसी ऐसे शख्स ने रंगे हाथ पकड़ा जिसने ट्वीट कर दिया और सबको पता चल गया।
विज्ञापन
6 of 7
- फोटो : अमर उजाला
दरअसल केजरीवाल व सिसोदिया को वाशिंगटन पोस्ट की सोशल मीडिया एडिटर रामा लक्ष्मी ने देख लिया। जिसके बाद रामा लक्ष्मी ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी।
यह पहली दफा नहीं है जब केजरीवाल फिल्म देखने थियेटर पहुंचे। इससे पहले भी वो फिल्में देखते रहे हैं और उनके रिव्यूज भी देते रहे हैं लेकिन इस बार वो बड़े ही गुपचुप तरीके से सिनेमा हॉल पहुंचे थे।