फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रईस बनने की चाहत में मित्तल को ऐसा 'अनुभव', कमाए 37 अरब

Mon, 06 Feb 2017 10:23 PM IST
खनक भारद्वाज/अमर उजाला, पिलखुवा(गाजियाबाद)
विज्ञापन
1 of 8
अनुभव म‌ित्तल के पक्ष में प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
‘ठग कंपनी’ सोशल ट्रेड के माध्यम से 3700 करोड़ रुपये की ठगी के मास्टर माइंड अनुभव मित्तल को रईस बनने की जिद ने इस मुकाम पर पहुंचा दिया।
विज्ञापन

2 of 8
fraud company - फोटो : अमर उजाला
प्राइमरी से लेकर इंटरमीडिएट तक उसने हर क्लास में अपनी प्रतिभा के दम पर घर परिवार का नाम रोशन किया। बीटेक में भी उसके काफी अच्छे मार्क्स रहे। इसी शार्प माइंड की बदौलत वह 3700 करोड़ का मालिक बन बैठा।
विज्ञापन

3 of 8
fraud company - फोटो : अमर उजाला
औद्योगिक नगरी पिलखुवा के कृष्णगंज मोहल्ले में मध्यम वर्गीय परिवार के मुखिया वेदप्रकाश मित्तल की परचून की दुकान है। उनके बेटे सुनील मित्तल की इलेक्ट्रॉनिक सामान की दुकान है।

4 of 8
fraud company - फोटो : लाल सिंह
सुनील के दो बेटे और एक बेटी है, जिनमें अनुभव मित्तल बड़ा बेटा है। अनुभव बचपन से इंटर तक पिलखुवा के एक स्कूल में पढ़ा है। इसी स्कूल के एक टीचर ने बताया कि अनुभव ने अपनी कक्षा और स्कूल में टॉप किया था।
विज्ञापन

5 of 8
अनुभव म‌ित्तल की दादी के घर पहुंची आईटी टीम - फोटो : अमर उजाला
इंटर के बाद उसने कंप्यूटर की शिक्षा ग्रहण करते हुए पिलखुवा में ही कंप्यूटर का काम करना शुरू कर दिया था, लेकिन इसमें काम में कामयाब नहीं हो सका। इसके बाद उसने बीटेक किया।
विज्ञापन

6 of 8
fraud company - फोटो : अमर उजाला
रईस बनने के लिए उसने नई-नई कंपनी खोलीं और परिवार पर पैसे का दबाव बनाया। चर्चा है कि इससे परेशान होकर परिवार ने उसे बेदखल कर दिया था। वह अपनी पत्नी के साथ गाजियाबाद और नोएडा में रहने लगा।
विज्ञापन

7 of 8
fraud company - फोटो : अमर उजाला
कुछ दिन बाद उसने सोशल ट्रेड कंपनी बनाई और काम शुरू किया। साढ़े छह लाख लोगों को जोड़कर वह धनवान बन गया। सूत्रों के मुताबिक अनुभव महंगी कारों का शौकीन है और उसके पास ऑडी, स्कोडा और मर्सिडीज जैसी कारें हैं।
विज्ञापन

8 of 8
नोएडा सेक्टर 63 स्थ‌ित कंपनी दफ्तर के बाहर तैनात पुल‌िस बल - फोटो : अमर उजाला
ऐसे फैलाया ठगी का बड़ा नेटवर्क
कंपनी के एमडी अनुभव मित्तल ने सोशल ट्रेड बिज नाम के पोर्टल की शुरूआत की थी। नेटवर्क में जुड़ने के लिए किसी शख्स को 5750 रुपये से लेकर 57,500 रुपये के बीच में कंपनी के अकाउंट में जमा करना होता था। इसके बाद इस रकम के बदले हर सदस्य को हर क्लिक पर पांच रुपये घर बैठे मिलते थे। स्कीम के तहत हर सदस्य को अपने नीचे दो और लोगों को जोड़ना था, जिसके बाद सदस्य को अतिरिक्त पैसे मिलते थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें