फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगर अपने घर और बैंक के लॉकर पर नहीं है भरोसा तो यहां रखें अपने सारे गोपनीय दस्तावेज

Tue, 20 Feb 2018 03:43 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
bank locker
अगर आपको अपने घर के लॉकर और बैंक के लॉकर पर भरोसा नहीं है और डर है कि यहां से आपके गोपनीय दस्तावेज चुराए जा सकते हैं तो आपके लिए एक ऐसी जगह सामने आई है जहां आप बिना किसी डर के अपने सभी दस्तावेज सुरक्षित रख सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
digi locker
अब आप अपने मार्कशीट्स, पैनकार्ड, वोटरकार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस अथवा सरकार द्वारा जारी कोई भी अन्य पहचान पत्र को डिजिटल फॉर्म में सुरक्षित रख सकते हैं। डिजिटल लॉकर सिस्टम को भारत सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा विकसित किया गया है। इसमें देश के प्रत्येक नागरिक को 1 जीबी का व्यक्तिगत स्टोरेज स्पेस मिलेगा जिसमें हर कोई अपना डाटा सुरक्षित रख सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
OTP
उपमुख्यमंत्री और आईटी एंड इलेक्ट्रॉनिक्स मंत्री दिनेश शर्मा ने मंगलवार को बताया कि इस सिस्टम का प्रयोग करने से किसी को भी इंटरव्यू या किसी सरकारी कार्य के  लिए अपने मूल दस्तावेजों को साथ ले जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आप इसे कहीं भी अपने मोबाइल पर मिले ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड) से खोल सकते हैं।

4 of 5
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
उन्होंने कहा कि डिजिटल लॉकर के उपयोग से मूल दस्तावेजों के नष्ट होने अथवा खो जाने का खतरा नहीं होगा। इसमें डाले गए सभी डाटा पूर्णत: गोपनीय और सुरक्षित रहेंगे। प्रदेश सरकार ने भी इसके  लिए जन जागरूकता शुरू करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
CM Locker
इस संबंध में अपर मुख्य सचिव आईटी एंड इलेक्ट्रॉनिक्स ने आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। आदेश के मुताबिक डिजिटल लॉकर खोलने के लिए मोबाइल नंबर होना बेहद जरूरी है। क्योंकि ये केवल यूजर के मोबाइल नंबर पर मिली ओटीपी के द्वारा ही खुलेगा। डिजिटल लॉकर खोलने के बाद यूजर की सहमति से इसे आधार नंबर से भी लिंक किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें