जेएनयू के बाद सोमवार को जामिया मिल्लिया इस्लामिया कैंपस के बाहर छात्रों ने पकौडे़ बनाकर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध जताया। जामिया एनएसयूआई यूनिट के सदस्यों ने ‘पकौड़ा बनाओ-रोजगार पाओ’ अभियान चलाया। छात्रों ने केंद्र सरकार पर कटाक्ष करते हुए पूछा कि आखिर चार सालों में कितने युवाओं को रोजगार मिला है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
jamia milia islamia
- फोटो : अमर उजाला
पीएचडी छात्रों ने पीएचडी पकौड़ा नाम से स्टाल लगाया। इसमें पीएचडी पकौड़ा 80 रुपये किलो दर से बेचा गया। गेट नंबर 7 के बाहर संगठन के जामिया इकाई अध्यक्ष इमरान चौधरी की अध्यक्षता में चले कार्यक्रम में छात्रों ने सड़क पर पकौड़े भी तले।
विज्ञापन
3 of 4
jamia milia islamia
- फोटो : अमर उजाला
प्रदर्शनकारियों ने पीएम मोदी दो करोड़ रोजगार का क्या हुआ? बदला नहीं, बदलाव चाहिए, पकौड़े नहीं- रोजगार चाहिए,? पढ़-लिखकर पकौड़े बेचो आदि पट्टियां लगाकर विरोध जताया।
बता दें कि इससे पहले जेएनयू एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने पकौड़े बेचकर विरोध जताया था। उक्त छात्रों पर विवि प्रबंधन ने पकौड़े बेचने के दौरान ट्रैफिक जाम से लोगों को परेशानी होने पर दस हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।